Please share, spread some meaningful and interesting poetry
FRENCH TOAST ( TURNS SIMPLE, EVERYDAY INGREDIENTS INTO A WARM & COMFORTING TREAT )
फ्रेंच टोस्ट नाश्ते की एक क्लासिक डिश है, जिसमे मुख्य रूप से मोटी ब्रेड, अंडे और दूध का इस्तेमाल होता ,
डबलरोटी के स्लाइस को फेंटे हुए एग और मिल्क के मिश्रण में डुबोकर पैन में सुनहरा भूरा होने तक तला जाता
बढ़िया टेक्सचर लिए हुए इसमें अंदर का हिस्सा नरम, क्रीमी और कस्टर्ड जैसा, जबकि किनारे कुरकुरे होते इसलिए हे यह ख़ास,
टोस्ट एक ही तरह का लेकिन हर बार टेस्ट बदल सकते क्यूंकि मेपल सिरप, नट्स , स्प्रेड ,चीनी या बटर जैसे कई विकल्प हे टॉपिंग्स
चाहे फ्रांस में "पेन पेरड्यू' , स्पेन में "टोरिजास" जर्मनी में "गरीब शूरवीर" कहा जाये , बासी और कड़क ब्रेड को इस्तेमाल करने का स्मार्ट हे तरीका,
रेस्टोरेंट का अनहेल्दी रहता उसमे अत्यधिक बटर, सिरप डालते, वैसे आप घर पर ही फ्रेश फ्रूट्स से बनाकर हेल्दी वर्शन प्रस्तुत कर सकते इसका
इंडिया में भी हे तो लोकप्रिय, लेकिन इसमें प्याज़, हरी मिर्च, ताज़ा हरा धनिया और नमक मिलाकर दिया जाता नमकीन , मसालेदार ट्विस्ट ,
स्ट्रीट फ़ूड में चाय के साथ करते सर्व , व्यस्त सुबह के समय बनने वाला एक आम स्कूल टिफ़िन स्नैक और तैयार होने वाला नाश्ता झटपट
WAFFLES ( A POPULAR BREAKFAST FOOD, BUT ALSO EATEN AS SNACK, DINNER OR DESSERT )
वॉफ़ल नाश्ते में खाये जाने वाला एक मशहूर मीठा व्यंजन है , जिसे खमीरयुक्त घोल या मैदे का आटा , अंडे, मक्खन और दूध से बनाते
इसे बनाने के उपकरण, विधि के आधार पर कई विविधताएँ हे , पर विशेष आकार, आकृति देते जब दो पैटर्न वाली प्लेटों के बीच तैयार करते
भारी कार्ब्स युक्त फ्रेश बेरी ,ग्रीक योगर्ट से संतुलित करे , एक मुख्य प्रारूप हे इसका ग्रिड जो बनता एक खास तरह की आयरन में बैटर पकाकर ,
सुबह के मीठे नाश्ते में , मीट या फ्राइड चिकन के साथ बन जाता यह पेट भरने वाले कॉम्बो , या डेज़र्ट के तौर पर खाये इस पर आइसक्रीम डालकर
इसको बनाने की कीमत कम हे ,लेकिन आप प्रीमियम टोप्पिंग्स और भीड़ भाड़ वाले फ़ूड स्टोर पर खाने के लिए इसका ज्यादा दाम चुकाते ,
भारत की "द बेल्जियन वफ़ल कंपनी " ग्राहक से उच्च कीमत वसूलती क्यूंकि इस पर इम्पोर्टेड चॉकलेट, ताज़े फल, और स्प्रेड की परतें लगाते विशिष्ट चौकोर जालीदार बनावट दिखने में आकर्षक तो लगती ही हे , यह मक्खन , मेपल सिरप को रोककर रखने का जादुई टैंक भी है बेहतरीन ,
नाइकी के सह-संस्थापक बिल बोवरमैन ने अपनी पत्नी को वफ़ल बनाते देखकर ही 'वफ़ल ट्रेनर' स्पोर्ट्स शूज़ के सोल का तैयार किया था डिज़ाइन
MUFFINS / CUPCAKES ( BOTH SMALL BAKED , CUP – SHAPED TREATS , BUT DIFFER IN TEXTURE )
कप के आकार के कंटेनर में पैक किया हुआ एक छोटा, स्वीट बेक्ड आइटम केक, जिसका ऊपर का हिस्सा गुंबद जैसा होता मफिन ,
वैसे तो यह मुख्यत: मीठे फ्लेवर में बनता जैसे ब्लूबेरी, चॉकलेट और चॉकलेट चिप पर कॉर्नब्रेड भी उपलब्ध जो मसालों से बनता नमकीन
कपकेक छोटे, एक बार में खाए जाने वाले केक हे जिन्हें पतले कागज़ या फ़ॉइल के कप में ओवन में सेट करने के बाद ऊपर से किया जाता फ्रोस्ट,
शेफ़ आइसक्रीम कोन में भी कर इसे सकते बेक, मीठे के शौकीनों का पसंदीदा, स्पेस में इसके टुकड़े कैसे व्यवहार करते NASA कर चूका यह टेस्ट
कपकेक्स रहते हल्के, हवादार और मुलायम जबकि मफ़िन्स होते अत्यंत घने और सख्त ऐवम अंदर से नरम व नम ,
फेयरी केक में चीनी और अंडे का इस्तेमाल अधिक करते, पर मफ़िन्स में रहता आटे के मुकाबले लिक्विड ज्यादा चीनी कम
पैटी केक के बैटर को 'क्रीमिंग मेथड' से फेंटकर मुलायम , हवादार बनाते, मफिन के बैटर को हल्के हाथ से कम मिलाकर ताकि वे न हों सख्त ,
सबसे बड़ा कपकेक हजार पाउंड से भी भारी पर हमेशा बढ़िया आइसिंग होती, मफिन्स पर साधारण ग्लेज या स्ट्र्यूज़ल क्रम्ब की टॉपिंग करते मस्त
BREAD , BUTTER, JAM ( WIDELY ENJOYED AROUND WORLD AS AN EASY BREAKFAST OR AS FAST SNACK )
जैम की जोड़ी टोस्ट - जिसे अक्सर ब्रेड, बटर और जैम कहा जाता, बचपन की पसंद, हे साधारण नाश्ता लेकिन भारत में बेहद ही मशहूर,
बेसिक चीज़ों से ही झटपट तैयार चाहे आप ऑनलाइन आर्डर करे या जनरल स्टोर से ले क्लासिक ब्रांड हे इसके किसान जैम ,अमूल बटर
ब्रेकफास्ट में कॉफ़ी या संतरे के जूस के साथ इसका कॉम्बो बनाकर लेना निस्संदेह पारंपरिक भी हे और एक आम आदत इटैलियन , मीठा पसंद नहीं तो थोड़े कड़वे स्वाद वाला जैम स्प्रेड करे, बटर की जगह काजू की क्रीम इस्तेमाल कर ला सकते आप इसमें वेरिएशन
कई बच्चों के लिए यह एक मीठी और पुरानी यादें ताज़ा करने वाली , कभी-कभी इसमें मलाई या चीज़ मिलाकर दिया जाता मजेदार ट्विस्ट ,
बिना गैस का परफेक्ट विकल्प हे इलेक्ट्रिक टोस्टर , वैसे तवे पर मक्खन के साथ ब्रेडस्लाइस को टोस्ट करने से हो जाती कुरकुरी ,स्वादिष्ट
तुरंत ऊर्जा देता, जब गर्मी में कुछ बनाने या किचन में जाने का मन न हो और पेट भी हल्का रखना हो , तो यह उस टाइम का सुपरहीरो बनता,
बटर फ्रिज से निकालते ही डबलरोटी के टुकड़े कर देता, पर धूप लगते ही पानी बन जाता, जैम जैसे ही गालों पर लगाओ तो पूरा उसे रंग देता
AVOCADO TOAST ( VERY POPULAR CHOICE FOR BREAKFAST , BRUNCH OR A QUICK SNACK )
एवोकाडो टोस्ट जिसके ऊपर मैश किया हुआ या रिंग्स में कटा हुआ एवोकाडो रखा जाता हे एक आसान ओपन-फेस्ड सैंडविच ,
आमतौर पर इसका स्वाद बढ़ाया जाता सीज़निंग कर लेमन जूस, मसाले जैसे नमक, रेड पेपर फ्लेक्स, चिली क्रिस्प, काली मिर्च
तैयार करने में चेरी टोमैटो, फेटा चीज़ भी उपयोग कर सकते , इसको "स्मावो," "ब्रेड पर बटर फ्रूट," या "पैन कॉन पाल्टा" भी कहा जाता , लंबे समय तक एनर्जी और पाचन में मदद देने वाले तत्व प्रदान करता , जिससे यह एक पौष्टिक और पेट भरने वाला भोजन हे बन जाता
सॉरडो, होल ग्रेन या मल्टीग्रेन ब्रेड के मोटे स्लाइस से बनता, दिल के लिए फ़ायदेमंद फ़ैट, लंच में खाने से वजन नियंत्रित करने के बन जाता काबिल,
शाम को इसे आहार में लेने से आती बेहतरीन नींद , अन्य स्वास्थ्य लाभ में आंखों के लिए फायदेमंद, रक्त शर्करा को नियंत्रित करना भी है शामिल
हिंदी में 'मक्खनफल' के नाम से पुकारते, एक मजाक कि घर न खरीदने की वजह हे यह ( महँगा ) इसलिए इसे स्टेटस सिंबल माना जाता,
पूरे हफ्ते कच्चा रहता पर फिर इसे जब भी आप इसे खाना भूल जाते तो यह सड़ भी सकता, अत: इसका मूड रॉकेट से भी हे तेज बदलता
YOGURT PARTFAIT ( A QUICK AND NUTRITIOUS CHOICE FOR BREAKFAST )
यह एक लोकप्रिय ठंडी डिश है जिसे कप या कटोरे में क्रीमी दही, ताज़े फल और क्रंची ग्रेनोला की परतें लगाकर तैयार किया जाता
मेवों से इसमें हृदय-स्वास्थ्यवर्धक वसा का सेवन हे संतुलित और तृप्ति प्रदान करती , कोलेस्ट्रॉल के आदर्श स्तर को बनाए रखता,
प्राकृतिक बूस्टर तैयार करने में सिर्फ़ पांच मिनट लगते हैं और यह प्रोटीन और फ़ाइबर से भरपूर एक हेल्दी नाश्ता, या डेज़र्ट लाइट,
सेहत के प्रति जागरूक या फ़िटनेस के शौकीनों में मशहूर, पारदर्शी जार में अलग लेयर की वजह से पसंदीदा सोशल मीडिया फ़ूड पोस्ट
स्वीट हो जाता यह स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी या केले , टेक्सचर देते कटे हुए बादाम, अखरोट या चिया सीड्स से , शहद , मेपल सिरप डालना हे ऑप्शनल
क्लासिक हंग कर्ड में घर के बने दही का पानी निकालकर खजूर से उसमे मिठास देते , मैंगो और मिलेट पारफ़े हे वर्शन मशहूर भारतीय स्टाइल
पारफिट का मतलब 'परफेक्ट पर गलती से चम्मच हिलने पर बन जाता, 'मजेदार खिचड़ी , हे प्रोटीन , प्रोबायोटिक्स , एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस ,
घर पर इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए शानदार गाइड, सामग्री के आइडिया और स्टेप-बाय-स्टेप निर्देश देते हैं बेहतरीन ऑनलाइन रिसोर्स , रेसिपी ब्लॉग्स