Please share, spread some meaningful and interesting poetry
POTATO ( HERBACEOUS PERENNIAL TUBER CROP, A VITAL GLOBAL FOOD STAPLE )
आलू एक मुख्य कंदयुक्त सब्जी, सोलनम ट्यूबरोसम पौधे का भूमिगत तना है, दक्षिण अमेरिका की एंडीज पहाड़ियों से हुई हे उत्पति,
शरीर और मस्तिष्क के लिए ऊर्जा का एक उत्कृष्ट स्रोत, उच्च गुणवत्ता वाले कार्बोहाइड्रेट उपलब्ध कराते जिससे तुरंत मिलती शक्ति
तटस्थ जायका हे इसलिए ब्रोकोली, प्याज या लहसुन जैसी तीक्ष्ण तरकारियों को और भी लज़ीज़, मज़ेदार बना हे उसके पूरक रसोई के अलावा, यह बगीचे में भी हे बेहतरीन साथी, अध्ययनों के मुताबिक वे फलियों से कीटों को दूर रखने में हे सहायक
हृदय स्वास्थ्य के लिए उत्तम स्टार्च, प्रोटीन, विटामिन सी, पोटेशियम और फाइबर का अच्छा स्रोत, जिसमें वसा होती हे लगभग न के बराबर,
सस्ता, प्राकृतिक सुपरफूड, आदर्श हे खासकर जब इसे छिलके सहित खाया जाता खेल प्रदर्शन और मांसपेशियों को करने के लिए रिकवर
अपने हल्के स्वाद, बहुमुखी बनावट और पोषण संतुलन के कारण हरी सब्जियों, गाजर, फूलगोभी के साथ आसानी से बिठाते हे तालमेल, व्यंजनों को अधिक तृप्त, संतोषजनक और संपूर्ण बना, बनावट में विविधता के चलते किसी भी खाना पकाने की विधि के हो जाते अनुकूल
ONION ( MEMBERS OF THE ALLIUM FAMILY )
प्याज एक अत्यंत लोकप्रिय कंदीय सब्जी है, जिसका उपयोग व्यंजनों का स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए किया जाता दुनिया भर,
विटामिन C, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती, पाचन में सुधार कर, हृदय स्वास्थ्य को बनाती बेहतर
हे एक तना , जिसकी ऊपरी परत पर्पल होती छोटी-सी तश्तरी जैसी ,अत्यन्त ही मुलायम शाखाओं वाली उपज, जो कि हे पोले तथा गूदेदार
रबी फसल की अवधि चार महीने तक या उससे ज्यादा, इसकी खेती पांच हजार वर्षो से भी अधिक हो रही, हे मुख्य हिस्सा प्रागैतिहासिक आहार
न के बराबर कैलोरी और फैट फ्री इसमें हे फोलिक एसिड, पोटेशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व, कच्चा हे मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद
रोने का नाटक करना हो तो काटे इसे उसमें मौजूद सल्फरयुक्त यौगिक हवा में फैल आँखों में लाते जलन, प्रमुख दो प्रकार की होती लाल और सफेद
एक बहुमुखी सामग्री सलाद ,सैंडविच स्टिर-फ्राई, करी में पकाकर, टेस्ट और सजावट के लिए तो होता ही, बालों की वृद्धि के लिए प्राकृतिक उपचार,
औषधीय रूप से सर्दी फ्लू से राहत दिलाने में, दाग-धब्बों और मुंहासों के इलाज हेतु , जंग हटा सकते, खिड़कियों शीशो की सफाई में भी मददगार
TOMATO ( NUTRIENT RICH, RED BOTANICAL BERRY OFTEN TREATED AS A SAVORY VEGETABLE )
टमाटर (सोलनम लाइकोपर्सिकम) विटामिन सी, के, एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम से भरपूर, गर्म, धूप वाले मौसम में बेलों पर अच्छी तरह से उगता,
दक्षिण अमेरिका में उत्पन्न हुए, बहुमुखी होते, इन्हें कच्चा, पकाकर या सॉस, पेस्ट और केचप में संसाधित कर, टेस्ट बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता
आमतौर पर लाल रंग का, लेकिन पीले, नारंगी, हरे या बैंगनी रंग का भी हो सकता, आहा टमाटर बड़ा मजेदार छोटा, मध्यम हो या बड़ा, लिए हुए गोल आकार , बिना पकाये भी खाने योग्य, हे यह मुलायम और बेहद ही गूदेदार
लगभग 95% पानी, कम कैलोरी वानस्पतिक रूप से फल ( बेरी ) हैं क्योंकि इनमें बीज होते हैं और ये फूल वाले पौधे से होते हैं विकसित,
हृदय स्वास्थ्य में सहायक, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं, युवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाये हे लाइकोपीन का एक प्रमुख स्रोत
पोषक तत्वों युक्त मौजूद फाइबर पाचन और चयापचय में सहायक, लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते, कम होती बार-बार खाने की चाहत
इसका जूस सूजन और मांसपेशियों की क्षति को कम कर सकता, मधुमेह रोगियों अनुकूल, आँखों के लिए वरदान, वजन को भी करता नियंत्रित
LADY FINGER ( NUTRITIOUS GREEN VEGETABLE, POPULAR FOR LONG, FINGER LIKE SHAPE )
भिंडी ( एबेलमोस्कस एस्कुलेंटस ) एक अत्यंत पौष्टिक हरी सब्जी, उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में लोकप्रिय को अंग्रेजी में कहते, ओकरा या लेडी फिंगर,
मजेदार ,चटपटे स्वाद के लिए हे मनभावन पकने पर इसकी विशिष्ट, थोड़ी चिपचिपी बनावट के लिए प्रसिद्ध, सूप को गाढ़ा करने में हे मददगार
पोषक तत्वों से भरपूर होने के बावजूद इसका जायका हे लाजवाब, इसलिए हरे रंग की यह सब्ज़ी हे मेरी मनपसंद,
प्याज भूनकर माँ के हाथ की बनी हुई, पूरे परिवार के एक साथ बैठकर खाने पर दुगुना हो जाता हे इसका स्वाद
उच्च फाइबर सामग्री रक्त शर्करा को नियंत्रित करती घुलनशील फाइबर कम करता कोलेस्ट्रॉल, पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक
विटामिन सी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता, विटामिन ए और ल्यूटिन आँखों के लिए नियामत, फोलेट से भरपूर जो भ्रूण विकास के लिए आवयश्क
इसे भिंडी मसाला के रूप में तैयार करके, तल कर, भुन कर करी और सांभर में डालकर उपयोग में ला सकते इसलिए पाक कला में हे बहुमुखी
एयर फ्रायर या कम तेल में, बिना ग्रेवी के बनाने पर भी हे एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन ,रोटी, परांठे के साथ कॉम्बो एकदम सही हे कुरकुरी सुखी
BOTTLE GOURD ( HIGHLY NUTRITIOUS & VERSATILE GREEN VEGETABLE GROWN WORLDWIDE )
कैलाबाश, घीया, दूधी , लौकी के अन्य नाम , इसकी बूटी के फूल सफेद रंग के होते हैं जो गुद्देदार और बोतल के आकार के देते हे फल
पारंपरिक, पकी हुई किस्म जिनका ऊपरी हिस्सा ( गर्दन ) संकरा और निचला हिस्सा चौड़ा और गोल होता भी अक्सर दिखती जैसे बोतल
दुनिया के सबसे पहले उगाए जाने वाले पौधों में से एक जिसकी उत्पत्ति दस हजार साल से भी पहले हुई थी, अफ्रीका में हुई मुख्य रूप समुद्री धाराओं और शुरुआती मानव प्रवास के माध्यम से विश्व स्तर पर फैला, भोजन, भंडारण के लिए प्रमुख आहार बन गया फलस्वरूप
इसका जूस शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल डिटॉक्स करता और इसमें मौजूद विटामिन C व जिंक त्वचा के लिए भी हे फायदेमंद
मधुमेह रोगियों के लिए भी एक अच्छा विकल्प, लेकिन इसके बनावट के तरीके में कमी के कारण यह खाद्य पदार्थ आम तौर पर किया जाता नापसंद
यह कुकुर्बिटेसी परिवार का हिस्सा वैज्ञानिक नाम ( लागेनेरिया सिसरेरिया ) हे पौष्टिक, कम कैलोरी वाली सब्जी, पानी हे इसका भाग अधिकतर, पराठों में कद्दूकस करके डालें, इसके कोफ्ते (ग्रेवी में तले हुए पकौड़े) बनाये, मीठे में हलवा या खीर पकाये ताकि बच्चे हो या बड़े सबको लगे रुचिकर
EGGPLANT ( WIDELY CULTIVATED FOR ITS LARGE, FLESHY, EDIBLE BERRIES )
एग्गप्लांट (सोलनम मेलोंगेना), जिसे ब्रिन्जोल भी कहा जाता, पोषक तत्वों से भरपूर, गर्मियों में उगने वाली सब्जी है जिसे रखा गया है बेरी की केटेगरी
इसकी त्वचा एंथोसायनिन शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम, मैंगनीज और फाइबर प्रदान करता, कम होते इसमें कार्बोहाइड्रेट, वसा, कैलोरी
इसकी उत्पत्ति दक्षिण पूर्व एशिया में हुई विशेष रूप से भारत, बर्मा और चीन, माना जाता आलू-टमाटर का करीबी रिश्तेदार
आलू के बाद सबसे अधिक खपत वाली सब्ज़ी होते लम्बे या गोल आकार, बैंगनी रंग ताजे देखने में लगते आकर्षक और चमकदार
चाहे अमेरिकी, चीनी या जापानी किस्म हो, यह पूर्ण सूर्य की रोशनी और उत्तम जल निकासी वाली मिट्टी में भली-भाँति हे उगता ,
ऑबर्जिन भी कहा जाता पकने में 105-133 दिन लगते, इससे कच्चा न खाकर, बेक, रोस्ट, फ्राई या स्टू करने पर सबसे अच्छा लगता
पाचन में सुधार करने , वजन घटाने, हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में त्वचा को स्वस्थ रखने में भी हे सहायक,
इसकी ऐसी हे बनावट कि लज़ान्या या मौसाका जैसे व्यंजनों में मांस के एक बेहतरीन और स्वस्थ विकल्प के रूप में प्रतिस्थापित करने लायक
GARLIC ( A TRADITIONAL MEDICINAL PLANT, KNOWN FOR BOOSTING HEART HEALTH )
लहसुन ( एलियम सैटिवम ) एमरिलिडेसी कंदयुक्त बारहमासी पौधा है, जो प्याज, लीक और चिव्स के हे काफी निकट,
जैविक लाभों ,शक्तिशाली जैवसक्रिय यौगिकों के लिए प्रसिद्ध एक वैश्विक आहार का मुख्य घटक और हे हर्बल सप्लीमेंट
इसमें प्राकृतिक रूप से ब्लड को पतला करने (एंटी-प्लेटलेट) के गुण होते, इसलिए यह एंटीकोएगुलेंट दवाओं के साथ रियेक्ट कर सकता,
रोगाणुरोधी, दर्द या सूजन के लिए इसका तेल कारगर सर्दी-जुकाम को रोकने या उसकी गंभीरता को कम करने के लिए किया जाता
कैलोरी बहुत कम, एलडीएल को घटाकर, एचडीएल को बढ़ाकर हेल्थी हार्ट मेन्टेन करने में सहायक, रक्त वाहिकाओं को आराम पहुँचाने और उसके प्रवाह को सुचारू बनाए रखने के भी हे लायक
पोषक तत्व लिए हुए इसको काटने पर एक एंजाइम एलिन को एलिसिन में परिवर्तित कर देता, जिससे इसका अरोमा हे अत्यधिक विशिष्ट, तीखा
स्वाद बनाने के तरीके अनुसार अलग अलग उभरता, विश्व के व्यंजनों का अभिन्न अंग, जो उसमे गहराई, सुगंध, उमामी स्वाद जोड़ता जब भी चखा