Please share, spread some meaningful and interesting poetry
MASALA DOSA ( AN ICONIC SOUTH INDIAN DISH, INCREDIBLY FAMOUS WORLDWIDE )
दक्षिण भारत का बेहद ही मशहूर व्यंजन, चावल और उड़द दाल के खमीर वाले घोल से बना कुरकुरा होता मसाला डोसा ,
अंदर मसालेदार आलू, प्याज़ की स्टिर-फ्राई स्टफिंग , ताज़ी नारियल , टमाटर की चटनी, सांबरम के साथ हे जाता परोसा
मैसूर मसाला में तीखा लाल लहसुन-मिर्च का पेस्ट लगता , पेपर वाला हल्के कागज की तरह पतला होता , रवा में दाल की जगह सूजी उपयोग करते .
चाकू-कांटे के बजाये हाथ से खाते , आप क्रिस्पी क्रेप का एक टुकड़ा तोड़ते , थोड़ी-सी फिलिंग उठाते , और खाने से पहले चटनी या सांभर में डुबोते
कर्नाटक राज्य में गहराई से रचा - बसा , बेंगलुरु को सालाना पच्चीस लाख से ज़्यादा ऑर्डर से भारत की "डोसा राजधानी का मिला टाइटल
यह कैसा हो यह हर किसी की अपनी पसंद पर हे निर्भर , वैसे ' टेस्ट एटलस ' ने इसे छठे सबसे अच्छे पैनकेक का दर्जा दिया हे रैंकिंग ग्लोबल
बड़े आकार का मूलत: प्राचीन तमिलनाडु का हे , लेकिन चेन्नई का अपना अलग ही पतला , बेहद ही स्वादिष्ट सांबर सहित सर्व करते हे अक्सर ,
उडुपी के एक ब्राह्मण कुक ने शराब के लिए चावल सड़ाया ,पर बैटर खट्टा हो गया , फिर उसे तवे पर फैला दिया , इस चक्कर में हुआ अविष्कार
IDLI AND CHUTNEY ( A CLASSIC SOUTH INDIAN BREAKFAST COMBINATION )
इडली और कोकोनट चटनी का मेल साउथ इंडिया में बहुत मशहूर, इस जोड़ी का जादू , भारतीय नाश्ते की संस्कृति का एक हिस्सा हे ख़ास ,
क्योंकि इडली का स्वाद सादा होता , अत: यह नारियल चटनी के चटपटे जायके को अच्छी तरह लेती सोख जिसमे डाले जाते भुने हुए नट्स
'स्टीम्ड राइस केक ' चावल और उड़द की दाल के फर्मेंट किए हुए मिश्रण से बनी नरम, फूली हुई और नमकीन डिश होती, जिसे भाप में पकाते ,
थेंगाई चटनी स्वादिष्ट और क्रीमी होती , जो खोपरा को पीसकर मिर्च और मसालों को मिलाकर बनाते, सॉफ्ट राइस केक के साथ में परोसते
व्यक्तिगत पसंद आधारित अन्य विकल्प हे जैसे मूंगफली, लहसुन, और लाल मिर्च का पेस्ट या टमाटर, प्याज, तली हुई हुई दालों का खट्टा-तीखा घोल
इसके ऊपर से राई, हींग और करी पत्तों का तड़का लगाया जाता , ताकि टेस्ट और खुशबू दोनों बढ़ जाये और बन जाये यह असली 'होटल स्टाइल'
स्टीम कुकिंग की देन, इलाको के हिसाब से प्लेन, कांचीपुरम ,मूडे , ब्रेड, से लेकर सूजी या रागी, ओट्स, मूंग से बनी इंस्टेंट इडली तक हे प्रचलित ,
तीस मार्च को इसका 'विश्व दिवस' मनाते , की उत्पत्ति मूल रूप से इंडिया में नहीं बल्कि इंडोनेशिया से हुई , वहाँ के 'केडली' नामक व्यंजन से प्रेरित
MOONG DAL CHILLA ( AN EGGLESS OMELETTE MADE FROM SOAKED YELLOW MUNG LENTILS )
मूंग दाल चिल्ला एक पौष्टिक, हाई-प्रोटीन वाला नमकीन भारतीय पैनकेक है, जिसे अदरक, मिर्च और मसालों के साथ पीसकर बनाते ,
हेल्दी अपनी पसंद अनुसार बदलाव लायक नैचुरली ग्लूटेन-फ्री और वीगन , घोल को गर्म तवे पर डालकर कुरकुरा होने तक पकाते
इसमें अमीनो एसिड का अच्छा प्रोफाइल होता , इसलिए दही के साथ खाकर या इसमें स्टफिंग करके हो जाता यह सम्पूर्ण प्रोटीन फ़ूड ,
फाइबर से भरपूर, डाइजेशन के लिए बहुत असरदार , मसल्स बनाने या वज़न घटाने के लिए बेहतरीन विकल्प है गेहूं की रोटी या ब्रेड
कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट की मात्रा कम , हृदय के लिए फायदेमंद इसमें मैग्नीशियम , पोटेशियम रक्तचाप को रखता हे नियंत्रित ,
विटामिन A, B, C और E के साथ कई एंटीऑक्सीडेंट्स रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते , मधुमेह रोगियों हेतु विकल्प है सेहतमंद
बच्चे जो लौकी, गाजर या पालक खाने में आनाकानी करते हे , चीले के अंदर उसे दबाकर खिलाना मम्मी के लिए हे एक जादुई हथियार,
तपे हुए फ्लैट पैन पर जब इसे फैलाते, तो उसमें से 'छन-छन' की आवाज , अलार्म का काम करती जगाने के लिए सोए हुए सदस्य हर घर
ANDA BHURJI / MASALA SCRAMBLED EGGS ( POPULAR STREET FOOD & BREAKFAST DISH )
अंडा भुर्जी स्क्रैम्ब्लड एग्स का पसंदीदा भारतीय वर्शन जिसमे एग फोड़कर डालते , एक झटपट बनने वाली हे स्वादिष्ट डिश ,
स्वाद के लिए डाले , बारीक कटा प्याज़, टमाटर , ताज़ा कटा हरा धनिया और ऊपर से थोड़ा नींबू के रस से कर ले गार्निश
मुंबई की सड़को पर इसे पारंपरिक रूप से टोस्ट किए हुए पाव के साथ परोसते, नाश्ते, लंच , डिनर में खाई जा सकती ,
मज़ेदार सैंडविच में झटपट भर कर आनंद ले , गरमा-गरम रोटी, चपाती या परतदार पराठे के साथ भी बहुत बढ़िया लगती
प्रोटीन, हेल्दी फैट , और विटामिन B12 , A , D, व कोलीन जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, पोषक तत्वों से हे भरपूर ,
ताज़ी सब्ज़ियों के साथ पकाने पर मसल्स की रिकवरी जल्दी होती , और पेट भी अच्छी तरह से जाता हे भर
इसकी उत्पति शायद उन कुक्स की हताशा से हुआ होगा , जिन्होंने आमलेट या हाफ-फ्राई बनाते समय अंडे का योक ही दिया फोड़ ,
'अकुरी' नाम की पारसी डिश भी इसके जैसी, फटाफट तैयार बच्चो के टिफ़िन में वेरिएशन के अलावा खिलाये इसमें वेजिटेबल को जोड़
BREAD OMELLETE ( A POPULAR INDIAN STREET FOOD & QUICK BREAKFAST DISH )
ब्रेड आमलेट पोषक तत्वों युक्त झटपट बनने वाला गर्म एग सैंडविच है , जिसमें आमलेट और डबलरोटी को एक साथ तवे पर पकाते ,
इसे आमतौर पर ब्रेड को फेंटे हुए अंडे के मिश्रण में डुबोकर या लपेटकर, फिर उसे मोड़कर और मक्खन के साथ सेंककर तैयार करते प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, के अलावा धनिया , लाल व काली मिर्च पाउडर इसमें मिलाते , हे एक लोकप्रिय हिंदुस्तानी स्टाइल स्ट्रीट फ़ूड ,
मांसपेशियों की मरम्मत, ऊर्जा और पेट भरा हुआ महसूस कराने के लिए देता अच्छी क्वालिटी का प्रोटीन और ज़रूरी अमीनो एसिड
इंडियन , फ्रेंच , अमेरिकन , स्पेनिश , मशरूम और चीज़ , फ्रेंच टोस्ट स्टाइल , फोल्डेड पॉकेट, शेजवान, मसाला वैजी हे इसकी वैरायटी
पैन को मध्यम आंच पर थोड़ा सा बटर / घी लगाकर गरम करें फिर अंडे का घोल फैलाकर, उसके ऊपर ब्रेड स्लाइस को रख मारे पलटी
मेमोरी बूस्टर होने के साथ ही इसे बनाने में केवल पाँच - सात मिनट का समय लगता, जिससे यह व्यस्त सुबह के लिए हे एकदम उपयुक्त ,
लोग अपनी पसंद अनुसार कस्टमाइज कर मोज़ेरेला , कांदा, टोमेटो , ग्रीन चिल्ली , यहाँ तक मैगी मसाला भी डालते अत: विविधताएँ हे अनंत
POORI BHAJI ( DELICIOUS CONTRAST BETWEEN CRISP , HOT, AIRY BREAD & SAVORY FLAVOUR OF POTATOES )
पूरी-भाजी भारत का एक मशहूर और पसंदीदा स्ट्रीट फ़ूड है, जो पूरी ( डीप-फ्राई ) और आलू भाजी ( मसालेदार ) से होती तैयार ,
फूली हुई गोल रोटीको क्रिस्प करने के लिए थोड़ी सूजी मिलाते , ग्रेवी वाले पोटैटो बनते राई, हरी मिर्च, धनिये का तड़का लगाकर
पूरी कढ़ाई में फ्राई करो तो फुटबॉल जैसी फूल जाती , लेकिन उसकी हवा निकल जाती जैसे ही खाने के लिए रखी जाती हे प्लेट , पेट में जाकर ब्लोटिंग महसूस करा वजन भी बढ़ाती , जैसे शरीर पर कोई भारी पत्थर रख दिया हो क्यूंकि हे यह कैलोरी का रॉकेट
नॉर्थ इंडियन स्टाइल में गरम मसाला युक्त होती रसेदार सब्ज़ी, साउथ इंडिया में गाढ़ा करने के लिए इसमें थोड़ा बेसन मिलाया जाता , आरामदेह वीकेंड या त्योहारों के लिए बेहतरीन विकल्प महाराष्ट्र में इसे बटाटा भाजी कहते जिसमे प्याज़ और मूंगफली का स्वाद होता
इससे तुरंत एनर्जी और आराम मिलता लेकिन इसमें फैट ज़्यादा और फाइबर कम हे, वैसे एक्टिव लोगों के लिए हे फायदेमंद , मैदा की जगह पूरियां हेतु गेहूं इस्तेमाल करे, भाजी में मटर मिलाये ताकि इसका जायका लेने के साथ ही बने रहे आप सेहतमंद