Please share, spread some meaningful and interesting poetry
ORANGE ( POPULAR NUTRIENT DENSE CITRUS FRUIT )
पोषक तत्वों से भरपूर अपने चमकीले रंग, मीठे-खट्टे रसदार गूदे और संशोधित बेरी के रूप में वर्गीकृत किया गया, विश्वविख्यात है ऑरेंज, रुटासी कुल का वानस्पतिक रूप से नाम हेस्पेरिडियम, सदाबहार वृक्षों पर उगता, काफी विस्तृत हे इंडिया में ही उत्पादित होने वाली रेंज
फल में एक छिद्रयुक्त, कड़वा सफेद ऊतक (एल्बेडो) होता है, चमड़े की तरह और तैलीय होती फ्लेवेडो से ढकी होती आउटर लेयर,
अंदर का खाने योग्य गूदा दस अलग-अलग खंडों में विभाजित, होती जैसी छोटी थैली रसदार और कुछ बीजो से भरी हुई आमतौर
उच्च विटामिन सी कोलेजन के निर्माण में मदद करता, फाइबर आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता, समय से पहले उम्र बढ़ने से रोकता , उष्णकटिबंधीय क्षेत्र का मूल निवासी, अब ब्राजील, चीन प्रमुख उत्पादक मीठा संतरा दुनिया भर की गर्म जलवायु वाली भूमि में उगाया जाता हिंदुस्तान में संतरे के नाम से व्यापक रूप से मशहूर , चरम मौसम अक्टूबर से फरवरी तक रहता, खेती अलग अलग होती इलाके अनुसार
'किंग' 'विल्लो लीफ' मैंडरिन का एक उच्च उपज वाला संकर हे किनो, जबकि विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ मैंडरिन के रूप में जाना जाता हे नागपुर
GUAVA ( DIETARY POWERHOUSE EXCEPTIONALLY RICH IN VITAMIN C )
मध्य और दक्षिण अमेरिका का मूल निवासी एक अत्यंत पौष्टिक उष्णकटिबंधीय फल अमरुद, खट्टे- मीठे- स्वाद तीव्र सुगंध के लिए है मशहूर,
आश्चर्यजनक हे साइट्रस फ्रूट न होते हुए भी हे इसमें संतरे से चार गुना अधिक विटामिन सी, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से हे भरपूर
घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के आहार फाइबर की मात्रा ज्यादा होती, कब्ज करे दूर, इसलिए पाचन हेतु बिलकुल उत्कृष्ट,
प्री-डायबिटीज रोगियों के लिए एक उपयुक्त फल कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स रक्त शर्करा को नियंत्रित करने के लिए हे एकदम विशिष्ट
सफेद का गूदा सफेद या पीले रंग , बनावट थोड़ी सख्त , जबकि गुलाबी/लाल का पल्प ( लाइकोपीन )चटख गुलाबी से गहरे लाल रंग का हो सकता,
पहले वाला हड्डियों और दांतों की सुरक्षा हेतु कैल्शियम फास्फोरस से हे युक्त, दूसरे का उपयोग अक्सर जैम, जेली और जूस बनाने में किया जाता
इसकी पत्तियों के अर्क से बना माउथवॉश से प्लाक का जमाव कम होता, आती सांसों में प्राकृतिक ताजगी, मसूड़ों की सूजन से राहत मिलती गुआवा कच्चे स्नैक के रूप में, चटपटे डेज़र्ट में, स्वादिष्ट ग्लेज़ में और ताज़ा पेय पदार्थों में इस्तेमाल किया जाता, यम्मी स्मूदी भी इससे बनती
BANANA ( VITAL STAPLE FOOD & MOST WIDELY CONSUMED FRUIT GLOBALLY )
केला मूसा वंश के बड़े शाकीय पौधों द्वारा उत्पादित एक लंबा, खाद्य पदार्थ फल है, आता यह बेरी की केटेगरी, हे ऊर्जावर्धक,
पोटेशियम, फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता, हृदय-स्वस्थ आहार के लिए हे अनुशंसित अत्यधिक
सबसे बड़ा शाकाहारी पौधा न कि पेड़, एक केले को "फिंगर" कहा जाता है, और इसके गुच्छे को "हैंड" कहते जिसमे यह हे उगते,
जड़ी बूटी है, मनोदशावर्धक, आपके लिए खुशी, आराम का अनुभव करा, मांसपेशियों की ऐंठन को भी कम करने में मदद कर सकते
छिलका पोषक तत्वों, एंटीऑक्सीडेंट ( पॉलीफेनॉल ) से भरपूर पूरी तरह से खाने योग्य, दुनिया में कई जगह इसे उबाला, पकाया जाता,
अगर आप इसको पूल में डालेंगे , तो आपको यह सतह पर पानी में तैरता हुआ दिखाई देगा क्यूंकि इसका गूदा पानी से कम घना होता
एथलीट, स्पोर्ट्स खेलने वालो के लिए उचित विकल्प, कदली का तना लकड़ी का नहीं, बल्कि पत्तियों का एक घना, डंठल बंधा हुआ होता कसकर,
स्वास्थवर्धक, पूरे विश्व में केले की हजार से ज्यादा किस्में उगाई जाती, लेकिन सबसे ज्यादा आम 'कैवेंडिश' है जो आसानी से मिलती हे बाज़ार
APPLE ( NUTRITIOUS, EDIBLE FRUIT OF MALUS DOMESTICA TREE )
सेब एक पौष्टिक, फल है जो विश्व भर में उगाया जाता, की उत्पत्ति मध्य एशिया में हुई, यूरोपीय उपनिवेशवादियों ने इसे पूरी दुनिया में किया प्रसिद्ध , मीठा और रसीला, भारत में ठंडे और पहाड़ी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में भरपूर पैदावार होती, लाल, हरे और पीले रंगों में हे उपलब्द्ध
साढ़े सात हज़ार से अधिक किस्में, आहार फाइबर, विटामिन सी पानी से भरपूर, यह एक स्वस्थ, कम कैलोरी वाला हे नाश्ता,
इसको आमतौर पर माना जाता , रोजमर्रा में खाया जाने वाला फल , एक मध्यम कीमत वाला न कि कोई महंगी विलासिता
उछालने के पारंपरिक खेल के लिए एकदम सही यह पानी में तैरते, क्योंकि उनके आयतन का एक चौथाई हिस्सा वास्तव में हवा होता ,
एक एप्पल को विकसित होने के लिए पचास पत्तियों पर निर्भर रहना पड़ता, सूर्य के प्रकाश से बहुत अधिक ऊर्जा की होती आवश्यकता
"रोज एक सेब खाने से डॉक्टर दूर रहता ", का तात्पर्य हे हेल्थी फ़ूड खाने से सेहतमंद रहते, और बार बार चिकित्सक के पास जाने की नहीं अनिवार्यता,
अकेले अमेरिका में ही पूरे वर्ल्ड की एक तिहाई वैरायटी उपज होती , नाशपाती, बेर, आड़ू के साथ ही वानस्पतिक परिवार ( रोसेसी ) से हे वास्ता
PAPAYA ( INCREDIBLY HEALTHY LOW CALORIE FOOD PACKED WITH ESSENTIAL, VITAMINS & MINERALS )
अपनी मुलायम, मक्खन जैसी बनावट, चमकीले नारंगी-गुलाबी गूदे और मीठे, सुगंधित स्वाद के लिए प्रसिद्ध है पपीता,
पोषक तत्वों से भरपूर, उत्पति मेक्सिको से हुई, भारत, ब्राजील नाइजीरिया जैसे उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में हे यह उपजता
एक सर्विंग में ही आपको दैनिक अनुशंसित विटामिन सी की आवयश्कता से अधिक मात्रा मिलती, इसमें पैपेन, प्रोटीन को तोड़ने का करता काम,
साथ ही विटामिन ए, फोलेट पोटेशियम युक्त इसमें कैरोटीनॉयड आंखों, हृदय के लिए नियामत सहायक हे ऑक्सीडेटिव तनाव को करने में कम
यह पकने की विभिन्न अवस्थाओं में ही हे खाने योग्य कच्चा (हरा पपीता ) का गूदा सख्त, सफेद होता, आमतौर पर सब्जी के रूप में बनाया जाता,
पूरी तरह से पके हुए जिसकी त्वचा नारंगी रंग की होती के मीठे पल्प को ताजा खाया जाता, सलाद में मिलाते या फिर स्मूदी में ब्लेंड किया जाता
असल में पेड़ नहीं , वैसे पौधा दस से तीस फीट तक ऊँचा हो सकता, लेकिन इसके तने में लकड़ी जैसा ऊतक नहीं, जड़ी बूटी हे प्लांट साइंस अनुसार
इसके झुर्रीदार, कुरकुरे, तीखे काले बीज भी हे एक तरह से आहार, कभी-कभी इसे सुखाकर इस्तेमाल किया जाता काली मिर्च के विकल्प के तौर
POMENGRENATE ( CELEBRATED WORLDWIDE FOR RICH FLAVOUR, HISTORICAL SIGNIFICANCE )
एक अत्यंत गुणकारी, स्वादिष्ट, पौष्टिक फ्रूट है, चमड़े जैसे लाल छिलके, और उसी रंग के सैकड़ो चमकीले दाने ( एरिल ) भरपूर हे अनार ,
पुनिका ग्रैनैटम की उत्पति आधुनिक ईरान और अफगानिस्तान में हुई, खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर रक्त संचार को बनाता हे बेहतर
इतिहास के सबसे पुराना फल की छाल का अर्क इस्तेमाल स्किन केयर, कॉस्मेटिक्स के उत्पादों में बड़े पैमाने पर हे किया जाता, समृद्धि अमरता का प्रतीक, इसके कुछ पेड़ तो दो सौ साल से भी ज्यादा समय तक जीवित रहते , कई दशकों तक फल दे सकता
इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स ग्रीन टी और रेड वाइन से भी कहीं अधिक, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और त्वचा में लाता हे चमक
सुपरफूड" के रूप में प्रसिद्ध, ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मददगार डायबिटीज में हे सहायक
इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाकर खून की कमी (एनीमिया) को करता है दूर,
मौसमी बीमारियों से बचाता, नियमित रूप से इसका सेवन ब्रेन की हेल्थ के लिए अच्छा होता और याददाश्त में कर सकता सुधार