Please share, spread some meaningful and interesting poetry
JAMUN ( LEAVES A PURPLISH STAIN ON YOUR TONGUE )
भारतीय उपमहाद्वीप का मूल निवासी एक अत्यंत पौष्टिक उष्णकटिबंधीय ग्रीष्मकालीन फल, जिसे इंडियन ब्लैकबेरी भी कहा जाता है जामुन,
मीठे , खट्टे और कसैले स्वाद के अनूठे मिश्रण के लिए जाना जाता, समृद्ध एंटीऑक्सीडेंट गुण युक्त काम आता हे रक्त शर्करा के नियमन
मई और जुलाई के बीच अपने चरम पर, इसके जायके को संतुलित करने हेतु आमतौर पर ताजा खाया जाता नमक की चुटकी के साथ, सिज़ीगियम क्यूमिनी वानस्पतिक नाम एंथोसायनिन नामक प्राकृतिक पिगमेंट के कारण रंग गहरा बैंगनी, डाई हो जाते इसी कलर से हाथ
नेचुरल मेडिसिन हे यह ऐसी की उपयोग की जाती , पाचन तंत्र को नियंत्रित करने , परंपरागत रूप से पेट के अल्सर ऐवम दस्त के उपचार ,
समग्र सहनशक्ति बढ़ा, ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ता, ब्लड वेसल्स को आराम पहुँचा, रक्तचाप नियंत्रण में रहता, त्वचा को बनाता चमकदार
भगवान राम ने अपने चौदह वर्षों का वनवास का समय मुख्य रूप से यह खाकर ही बिताया था, इसलिए कहते इसे 'देवताओं का फल'
आयुर्वेद अनुसार, मसूड़ों से खून आना रोक सकता और मुंह के छाले ठीक हो जाते इस्तेमाल करके इसके पत्तों का अर्क या पेड़ की छाल
MANGO ( HIGHLY PRIZED FOR ITS SWEET, AROMATIC FLAVOUR, HIGH VITAMIN CONTENT )
दक्षिण एशिया में पाया जाने वाला मैंगिफेरा इंडिका वृक्ष का रसीला गुठलीदार फ्रूट, व्यापक रूप से " फलों का राजा " कहा जाता है आम,
पाँच हजार से अधिक वर्षों से इसकी खेती हो रही , पूर्वोत्तर भारत, बांग्लादेश, म्यांमार में उत्पत्ति हुई, हजार से ज्यादा हे इसकी किस्म
इसके कच्चे और पके होने पर कई अलग-अलग व्यंजनों में इस्तेमाल कर सकते बहुमुखी प्रतिभा के कारण दी जाती इसे काफी अहमियत,
कच्चा खट्टी चटनी, अचार, आम पन्ना में होता उपयोग, जबकि पका हुआ मैंगो शेक, आइसक्रीम, स्मूदीज़ बनाने में करते गर्मियों के वक़्त
विटामिन ए, सी के साथ ही विटामिन बी6, फोलेट का उत्कृष्ट स्रोत, इसमें पेक्टिन एक घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक,
त्वचा की लोच और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता, फाइटोकेमिकल्स, बीटा-कैरोटीन से भरपूर, हे कोशिकाओं की मरम्मत, सुरक्षा करने के लायक
यह एक ड्रूप, प्रसिद्ध भारतीय वैरायटी में महाराष्ट्र का अल्फोंसो, आंध्र प्रदेश का बंगनापल्ली, उत्तर प्रदेश का दशहरी और लंगड़ा हे शामिल,
अंग्रेजी नाम "Mango' मूलतया तमिल शब्द 'मनकाय' से आया, इसके पेड़ की उम्र तीन सौ साल तक सम्भव और हो सकता बहुत विशाल