Please share, spread some meaningful and interesting poetry
GOOD QUOTES ON HUMANITY
भले ही आ जाये कयामत,
न छोड़े कभी दामन इंसानियत
जैसे लुटाती एक माँ बहुत कुछ त्याग कर, अपने बच्चो पर ममता,
वैसे ही थोड़ा तो सार्थक कर सकते इसे क्यूंकि मनुष्य में हे दया, करुणा, सहानुभूति की क्षमता
चाहे इस संसार में आय, जातीयता, इत्यादि के आधार पर कितनी हो असमानता,
शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण विश्व बनाने के लिए जरुरी हे बनाये रखना मानवता
इसकी भावना को मूर्त रूप देने वालो में मदर टेरेसा और नेल्सन मंडेला जैसी हस्तियाँ हे शामिल,
अनुकूलन सामर्थ्य ,कृपालु, उदारता, विनम्र, ईमानदारी तुल्य गुण होना बनाती हमे इसके काबिल
SELF CONFIDENCE ( BELIEF IN ONE’S OWN ABILITIES & JUDGEMENT )
आत्म-भरोसा एक मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति है जो व्यक्ति को अपने ऊपर और अपनी योग्यताओ पर भरोसा करने में करता सहयोग,
लक्ष्य की प्राप्ति के लिए, कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करना, स्पष्ट रूप से अपनी बात कहने, आदि में इसका हे विशेष सदुपयोग
जो व्यक्ति मेहनती होने के साथ ही दृढ़ विश्वास से है भरपूर,
वो भविष्य के प्रति किसी प्रकार की चिंता से रहता कोसो दूर
अपनी क्षमताओं का आंकलन कर खुद पर कम से कम हो इतना आत्मविश्वास,
की चुनौतियों का सामना कर आप में अपनी मंजिल को हासिल करने का हे साहस
सकरात्मक दृष्टिकोण रखकर आप इसमें कर सकते वृद्धि,
सहायक हे यह कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देकर प्राप्त करने में कोई सिद्धि
TIME ( VALUABLE AND FINITE RESOURCE )
बनना हे अगर आपको ज़िंदगी में समर्थ,
तो कुछ उपयोगी कर कीमती समय न गवाये व्यर्थ
सुई चाहे छोटी हो या बड़ी,
बीत रहा हे वक़्त हर घड़ी
संदर्भित करता है यह किसी भी कार्य को करने का उचित क्षण,
हमारे विचार और जीवन के कर्मो का करता निष्पक्ष चित्रण
लग जाए भले ही लम्बी अवधि,
हालात साथ दे तो हासिल करो अपनी मनमुताबिक उपलब्धि
DISCIPLINE ( STAY FOCUSSED, DEVELOP RESILIENCE )
अनुशासन स्वयं पर नियंत्रण रखने, नियमों का पालन करने और व्यवस्थित तरीके से जीवन जीने की है कला,
सिखलाता यह हमे समय का सही सदुपयोग करना, जिससे अपने लक्ष्य प्राप्त करने की और अग्रसर होते चला
हर व्यक्ति को संसाधनों का उचित उपयोग करने का ज्ञान देता, जिससे जीवन रहता हे व्यवस्थित,
संयम, अनुशासन व्यक्ति को अपनी आदतों और क्षमता देता है करने की आवेगों को नियंत्रित
व्यक्तिगत हो या किसी संस्था के नियम यह जुड़ा हे आदेशों का पालन करने की क्षमता,
धीरे धीरे ही सही ध्यान केंद्रित रखकर, बेहतर निर्णय लेने में सहायक होकर ले जाता ओर सफलता
इच्छाशक्ति का निर्माण, प्रलोभनों का प्रतिरोध कर, अल्पकालिक संतुष्टि की अपेक्षा दे पाते प्राथमिकता लाभ दीर्घकालिक,
कम समय में अधिक कार्य करने की अनुमति देना, इसका नहीं कोई विकल्प, चाहे आप अपनी मर्ज़ी के हो मालिक
KARMA ( UNIVERSAL SYSTEM OF ACCOUNTABILITY )
कर्म प्रदर्शित करता जीवन में कार्यों के रूप में आप जो कुछ "देते" हैं, बदले में आपको वही होता है प्राप्त
भारतीय धर्मों में केंद्रीय अवधारणा, आपके वर्तमान और भविष्य के अस्तित्व के चक्र को करता है प्रभावित
मानते हे बेहतर पुनर्जन्म की प्राप्ति होती करने से पालन अपने धर्म,
अतः इसकी उपेक्षा न करे और बचे विचार में लाने से नकारात्मक कर्म
वास्तविक स्वरूप को दिखाकर सिर्फ बाहरी कार्य नहीं है, बल्कि इसके पीछे महत्वपूर्ण होती आपकी इच्छाशक्ति और मंशा,
इसका फल हमें भोगना ही पड़ता है, इसलिए हमेशा अच्छे कार्य-कलाप करे चाहे कितनी ही तीव्र हो आपकी महत्वकांशा
यह एक आईना है जो आध्यात्मिक सिद्धांत को दर्शाता, हमारे जीवन को बनाता और आगामी समय को हे गढ़ता,
अपने मन और ऊर्जा पर नियंत्रण रख, अच्छे कार्य करने से बुरे अनुभव के प्रभाव को कुछ हद तक कम किया जा सकता
ENVIRONMENT ( PROTECT EARTH OUR ONLY PLANET TO LIVE )
अगर आप चाहते हे कि ग्लोबल वार्मिंग कम कर ,भावी पीढ़ी को बेहतर कल हरा भरा मिले और प्रकृति की शरण
तो "कम करें, पुनः उपयोग करें, पुनर्चक्रण करें" मंत्र को अपने वास्तिविक जीवन में निष्पादित कर बचाये इसका होने से हरण
वनों की कटाई, बढ़ते प्रदूषण से उत्पन्न तात्कालिक खतरों की जो स्तिथि हे समक्ष,
घटा सकते इसे प्लास्टिक का उपयोग न्यूनतम कर और लगाकर ज्यादा से ज्यादा वृक्ष
निरोगी जीवन के लिए पर्यावरण को रख सकते सुरक्षित,प्राकर्तिक संसाधन को अब भी रख सकते सरंक्षित
पृथ्वी हर व्यक्ति की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए हे लालच को नहीं, यह सन्देश जारी करके जनहित
हमारे ग्रह का अलार्म बज रहा है, पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सबका हे दायित्व और यह किसी की नहीं हे निजी सम्पति,
भावी संतति के लिए यह सुनिश्चित करे कि उनके लिए कायम रहे स्वच्छ हवा, पानी और भोजन जैसे आवश्यक संसाधन की उत्पति