Please share, spread some meaningful and interesting poetry
MAHASHIVRATRI ( OM NAVAH SHIVAY )
महाशिवरात्रि हे उत्सव शिवजी के सम्मान में जो हे हिन्दुओ के प्रमुख देवता,
भगवान शिव को दूध चढ़ाने से उनका उग्र और शक्तिशाली रूप शांत होता हे ऐसी मान्यता
यह त्यौहार भगवान शिव और देवी पार्वती के दिव्य विवाह की याद दिलाता,
हिंदू कैलेंडर अनुसार फाल्गुन (फरवरी-मार्च) महीने के कृष्ण पक्ष की चौदहवीं तिथि को मनाया जाता
शिव की रात्रि बढ़ावा देती आध्यात्मिक जागृति जो हे ग्रहों की ऊर्जाओं का एक शक्तिशाली संयोजन,
भजन-कीर्तन, नृत्य, और नाटक, मंदिरों में पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक का होता विशेष आयोजन
तपस्वियों के लिए यह वह दिन है जब शिव हिमालय के निवास कैलाश पर्वत में हो गए थे विलीन,
भगवान शिव और उनके गुणों पर ध्यान केंद्रित कर आप भी ईश्वरीय अनुभूति में हो सकते तल्लीन
CHHATH PUJA ( UNIQUE FESTIVAL AS BOTH SUNRISE & SUNSET ARE WORSHIPPED )
छठ पूजा खास तौर पर संतान की लंबी उम्र के लिए की जाती और उसकी कामना,
छठी मैया सूर्यदेव की बहन हैं और इस पर्व पर इन दोनों की होती हे पूजा अर्चना
निर्जला व्रत के रूप में छत्तीस घंटे का होता लम्बा और कठोर उपवास,
स्वास्थ्य, समृद्धि और कल्याण के लिए आशीर्वाद लाता ऐसा हे भक्तो का विश्वास
उगते सूर्य के साथ-साथ डूबते सूर्य की भी देते अर्ध्य यह हे एकमात्र ऐसा अवसर,
यह मुख्य रूप से मनाया जाता तराई क्षेत्रों में नेपाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार
हमें सूर्य और प्रकृति के महत्व को याद दिलाता है, और मनाया जाता उसके प्रति सम्मान कृतज्ञता और समर्पण,
ठेकुआ, खीर, कद्दू भात, फल और अन्य तरह के मिठाइयाँ, बांस की टोकरी में रखकर की जाती अर्पण
CHRISTMAS ( TIME FOR TOGETHERNESS, JOY & FESTIVITIES )
ईसा मसीह जिन्हे ईसाई ईश्वर का पुत्र मानते हैं क्रिसमस उनके जन्म का है प्रतीक,
उपहारों का होता आदान-प्रदान, और लोग शामिल होते समारोह पारिवारिक
कई संस्कृतियाँ सांता क्लॉज़ को क्रिसमस से जोड़ती हैं, एक ऐसे व्यक्ति, जो बच्चों को देते हे उपहार,
बाइबिल में वर्णित एक खगोलीय घटना हे जो पारंपरिक रूप से यीशु के जन्म के साथ जोड़ी जाती हे बेथलेहम का स्टार
घर पर क्रिसमस ट्री सजाया जाता लगाकर खिलोने और लाइट,
घंटियाँ, सितारे, माला, रंगीन रोशनी की सहायता से जगमगाते हुए उम्दा तरीके से होता हाईलाइट
व्यंजनों की संख्या अभी भी आम तौर पर अनुष्ठान संख्या बारह के अनुरूप होती है, जो बारह महीनो को दर्शाती साल एक,
पारंपरिक क्रिसमस डेसर्ट के लिए हे क्रिसमस पुडिंग, आटा रहित कुकीज़, चॉकलेट चिप कुकी, क्लासिक केक
EID (MAY BLESSINGS OF ALLAH ENRICH EVERY CORNER OF OUR HOME & HEARTS )
यह वार्षिक उत्सव मनाया जाता हज यात्रा के उपरांत,
जश्न मनाता है यह काम पूरे होने के इबादत
चाहे ईद-उल-फ़ित्र में उपवास हो या ईद-उल-अज़हा में बलिदान और आज्ञाकारिता
मुसलमानो को स्मरण कराता अल्लाह के प्रति त्याग, समर्पण और कृतज्ञयता
ईद-उल-फ़ित्र पड़ता महीने के अंत रमज़ान
सारी दुआएं कबूल हो जाए इसके लिए कहते आमीन
ईद-उल-अज़हा कुर्बानी देने की अजीम मिसाल पेश करता जिसका दूसरा नाम हे बकरीद,
इस अवसर पर आपके लिए आशा, विश्वास और खुशी लेकर आप सबको दिली मुबारकबाद
REPUBLIC DAY ( ADOPTION OF CONSTITUTION OF INDIA )
भारत गणराज्य के संविधान को अपनाने की याद में मनाया जाता है दिवस गणतंत्र,
अपने नागरिकों को मौलिक अधिकार की गारंटी देता हे यहाँ का लोकतंत्र
एक हे नारा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा ,
तो सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा दूसरा
भारत के ब्रिटिश प्रभुत्व से अपने स्वयं के संविधान में परिवर्तन करने का यह दिन होता हे अवकाश राष्ट्रिय,
सांस्कृतिक विविधता और विरासत को प्रदर्शित करती झाकियाँ निकलती परेड के साथ विशेष ऐवम उलेखनीय
हमारे देश से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए आमंत्रित किये जाते मुख्य अतिथि,
बुलाये गए आगंतुकों के अलावा टिकट खरीदकर आकर्षक परेड देखने वाले लोगो की होती उपस्थिति
INDEPENDENCE DAY ( REFLECTION OF SACRIFICE OF FREEDOM FIGHTERS )
भारत का स्वतंत्रता दिवस, जो ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से देश की मुक्ति का स्मरण कराता मनाया जाता 15 अगस्त,
आजादी दिलाने के लिए कई वीर बेटे-बेटियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर संघर्ष किया जबरदस्त
सोशल मीडिया पर इस दिन होता हर घर तिरंगे का नारा,
याद करते कैसे हमारे फ्रीडम फाइटरस ने अंग्रेजो से हमे उबारा
स्वदेशी गन अटैक से दी जाती इक्कीस तोपों की सलामी,
इंडिया को अब विकसित देश बनाने का सपना नहीं हे दुर्गामी
गूगल भी इस दिन होता हिंदुस्तान का प्रतीक ,
हमारे प्यारे वतन को प्रदर्शित करता एकदम सटीक