Please share, spread some meaningful and interesting poetry
NATIONAL FLOWER OF INDIA (LOTUS)
कमल को भारत का राष्ट्रीय फूल यहाँ संविधान लागू होने वाले दिवस को किया गया था घोषित,
यह निम्फिया परिवार का एक जलीय पौधा है, जिसे भारत का राष्ट्रीय फूल होने का हे गौरव प्राप्त
यह फूल एक लंबे डंठल पर गन्दे पानी से निकल कर भी खिलता शानदार ढंग,
विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों में प्रतीकात्मकता को दर्शाता इसका प्रत्येक रंग
पवित्र पुष्प का विशेष स्थान है तथा लम्बे समय से हे यह भारतीय संस्कृति का शुभ प्रतीक,
देवताओं के सिंहासन के रूप में चित्रित किया जाता है और रखा जाता अक्सर पूजा और अनुष्ठान धार्मिक
इस फूल का उपयोग आयुर्वेद में किया जाता जिससे दवाएं तैयार हो सके औषधीय,
इसका पौधा नए फूल पैदा ही करता रहता, और रामायण जैसे शास्त्र में तक उल्लेख के कारण हे यह अतुलनीय
NATIONAL FRUIT OF INDIA (MANGO)
भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक होते हुए लगभग पूरे विश्व का आधा आम करता है उत्पादित,
इंडिया ही नहीं और भी देशो का राष्ट्रिय फल होने के साथ ही हे फलो का राजा यह तथ्य हे हर जगह विख्यात
अल्फांसो, बंगनपल्ली, दशहरी, हिमसागर, केसर, लंगड़ा, नीलम और तोतापुरी जैसी हे इसकी किस्म,
इससे सम्बंधित यह मुहावरा हे मशहूर आम के आम, गुठलियों के दाम
विटामिन सी, विटामिन ए, फाइबर का एक अच्छा स्रोत होने के अलावा हे इसमें भरपूर मात्रा में फोलेट,
पाचन क्रिया सही रखना, हृदय स्वास्थ्य का समर्थन, त्वचा की उपस्थिति में सुधार, और सहायक हे वेट मैनेजमेंट
चाहे कोई सी हो वैरायटी ज्यादातार मिठासपन होता इसके स्वाद,
और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसकी आइसक्रीम, पुडिंग बनाकर या कस्टर्ड के साथ ले सकते इसका आनंद
NATIONAL BIRD OF INDIA (PEACOCK)
भारत का राष्ट्रीय पक्षी हे मोर,
एक सुंदर कलगी से सजाया जाता इसका सिर
सुशोभित होता मुकुट भगवान कृष्ण
इंद्रधनुषी पंख, पूंछ बहुत लंबा और सुंदर होता है, जिसका हे अलग ही आकर्षण
मोर हिंदू धर्म के अनुसार एक पवित्र पक्षी है, और कहते हे इसे ज्ञान और कला का प्रतीक,
सपने में इसका दिखना माना जाता है शुभ और धन, समृद्धि अथवा बदलाव जो हो सकता सकारात्मक
मोरपंख की ऐसी हे उपयोगिता कि खोल देता हे दरवाज़े आपकी किस्मत,
इन्द्र देव का मोरपंख के सिंहासन पर बैठना, इसकी द्वारा बनी हुई कलम से बड़े बड़े ग्रन्थ लिखना बयाँ करता यह स्वत
NATIONAL SONG OF INDIA (VANDE MATRAM)
यहाँ का राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम कंपोज़ किया बंगाली लेखक श्री बंकिम चंद्र चटर्जी,
भारत को स्वंतत्र कराने के लिए संघर्ष के समय प्रेरणा देने वास्ते लगाई इसकी अर्जी
इसको मिला हे दर्जा राष्ट्रगान के समतुल्य,
इसका अनुवाद हो चुका है भाषाएँ तक विदेशी और अनेक भारतीय
यह किया गया है शामिल राष्ट्रीय ध्वज संहिता भारत,
जिसमें इसके उचित उपयोग और सम्मान को किया जा सके रेखांकित
यह देशभक्ति, और भारतीयों की अपनी मातृभूमि के साथ मजबूत भावनात्मक बंधन की हे एक शक्तिशाली अभिव्यक्ति
इसे जिसे बाद में धुन पर सेट किया श्री रबीन्द्रनाथ टैगोर, आज भी प्रेरणा दे रहा है हमारे प्यारे वतन के लाखो व्यक्ति
NATIONAL RIVER OF INDIA (GANGA)
गंगा नदी ऊंचाई, जलवायु, भूमि उपयोग, वनस्पति एवं जीव-जंतु, सांस्कृतिक जीवन में असाधारण विविधता वाले बेसिन से होकर गुजरती, हिमालय से बे ऑफ़ बंगाल तक के क्षेत्र की कृषि और आर्थिक समृद्धि के लिए इस तटिनी की यात्रा महत्वपूर्ण मानी जाती
एक प्रमुख कृषि और औद्योगिक क्षेत्र है इसका बेसिन,
एक प्रमुख कृषि और औद्योगिक क्षेत्र है इसका बेसिन,
भारत की अर्थव्यवस्था में देता है महत्वपूर्ण योगदान
गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती हुई हिंदुस्तान के कई राज्यों से गुजरती हुई यह जाकर मिलती बंगाल की खाड़ी,
इंडिया में इसको पूरा कवर करने के लिए आपको पचीस सौ किलोमीटर से भी ज्यादा यात्रा करनी होगी अतः यह धारा हे यहाँ की सबसे बड़ी
यह देवनदी लाखों लोगो की ज़रूरतों को पूरा करती ( भरण-पोषण ) इसलिए मानव सभ्यता का उद्गम काल से रही हे स्थल,
इसको राष्ट्रीय नदी घोषित करने का निर्णय गंगा कार्य योजना के साथ मेल खाता, जो इसकी सफाई और संरक्षण के लिए एक सरकारी पहल
NATIONAL ANIMAL OF INDIA (ROYAL BENGAL TIGER)
भारत के अलावा बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु है रॉयल बेंगाल टाइगर,
जाना जाता हे यह शाही अनुग्रह, चपलता, विशाल ऐश्वर्य और इसमें हे अत्यधिक पावर
साइबेरियाई बाघ के बाद हे यह दूसरी सबसे बड़ी उप-प्रजाति,
एक इसकी विशेषता काली धारियों वाला चमकीला नारंगी कोट जो इसे विशिष्ट बनाती
प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत 1973 में भारतीय सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया गया इसके शिकार, घटती संख्या इसका कारण,
इस वक़्त इंडिया में हे पूरे विश्व के लगभग दो तिहाई बाघ, जो दर्शाता सफल रहा प्रयास सरंक्षण
बाघ का भारतीय पौराणिक और कथाओं में हे महत्वपूर्ण स्थान, जिससे राष्ट्रीय पशु के रूप में इसका और बढ़ जाता है सांस्कृतिक महत्व
रॉयल बंगाल टाइगर भारत के विभिन्न भागों में पाया जाता है, भारत की विरासत का प्रतीक है, और देश की समृद्ध विविधता का करता प्रतिनिधित्व