Please share, spread some meaningful and interesting poetry
LEG PRESS MACHINE ( DESIGNED TO EXERCISE LOWER BODY )
लेग प्रेस एक लोकप्रिय जिम उपकरण है जो नियंत्रित गतिविधियों के माध्यम से शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को करता है लक्षित,
सभी फिटनेस स्तरों के लिए उपयुक्त, पीठ और जोड़ों पर तनाव कम करते हुए आपके पैरों को टोन करके बनाया जा सकता है मजबूत
कलेवर के संतुलन और स्थिरता को बेहतर करने के अलावा इसके प्रतिरोध हड्डियों के घनत्व को बढ़ाकर( पुनर्निर्माण ) बनाते उसे सशक्त, वजन उठाते समय घुटनों को पूरी तरह लॉक करने से बचे, अधिकतम फायदे हेतु सही फॉर्म के साथ एक्सरसाइज करना जरुरी हे अत्यंत
नियमित क्रियाओं के द्वारा शुरुआती लोगों के लिए एकदम उचित क्योंकि मशीन गति को निर्देशित कर रीढ़ की हड्डी की करती हिफाजत,
अपने घुटने लगभग 90 डिग्री के कोण पर रख पीठ, सिर और कंधे पैडिंग से टिका पैरों को कंधे की चौड़ाई के बराबर दूरी प्लेटफॉर्म पर करे स्थित
मसल्स की सहनशक्ति बना मजबूत और चौड़े पैर बनाने की चाह रखने वाले एथलीटों के लिए इस मशीन से व्यायाम करना हे उपयोगी बेहद,
निचले शरीर को समग्र संतुलन बना सीढ़ियाँ चढ़ना, चलना, जैसी दैनिक गतिविधियों में सुधार कर, खेल प्रदर्शन को बढ़ाने में भी करती मदद
SLAM / MEDICINE BALL ( FOR STRENGTH, POWER & CARDIOVASCULAR ENDURANCE )
स्लैम बॉल का इस्तेमाल कई तरह के फैट-बर्निंग होता , चाहे आप फिट रहना या ख्याल रखना हो अपनी सिर्फ सेहत
मेडिसिन बॉल एक ऐसा व्यायाम है जो शुरुआती लोगों के लिए उपयुक्त है और विस्फोटक शक्ति करता हे विकसित
स्लैम बॉल टिकाऊ, रेत से भरी, न उछलने वाली गेंद होती हे जिसे डिज़ाइन किया गया हे स्क्वैट्स करना, ज़ोरदार प्रहार,
मेडिसिन बॉल लबालब हवा में उड़ान भरने वाली एक मजबूत, मोटी रबर की परत होती जिससे बॉल बनती हे वजनदार
स्लैम बॉल नॉन-रिबाउंड हे अत: वर्कआउट में इसको सिर के ऊपर उठाना, छाती से लगाकर ,कूदना, बॉल को ज़मीन पर पटकना हे शामिल
मेडिसिन बॉल एथलीटो में गति प्रदान कर ताकत, संतुलन और समन्वय प्रगत करने के अलावा तनाव कम करने के भी हे काबिल
डुएट विभिन्न वजन श्रेणियों (2-50+ पाउंड) में उपलब्ध हैं और इनका उपयोग किया जाता तंत्रिका-मांसपेशी समन्वय और शक्ति में सुधार,
दोनों ही कोर, लैट्स, कंधों और पैरों को लक्षित करते, कार्डियो-केंद्रित मेटाबॉलिक, जो काम करता तौर पर सम्पूर्ण शरीर की कंडीशनर
BATTLE ROPES ( BUILDS STRENGTH & ENDURANCE THROUGH CONTINUOUS RESISTANCE )
बैटल रोप लगातार प्रतिरोध पैदा कर, ज़ोरदार खिंचाव महसूस करा, एक साथ कई मांसपेशीयो के समूह को शेप देकर कर सकती सचेष्ट , मसल्स को अलग-अलग तरीकों से टोन भी कर सकते, इसलिए इस्तेमाल किया जाता आमतौर पर हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग वर्कआउट
यह ताकत, शक्ति और सहनशक्ति बढ़ाने के लिए हे एक बेहतरीन उपकरण ,
कंधे के कार्यात्मक पुनर्वास के लिए एक शानदार उपाय साबित हुआ हे इसी कारण
तीस से पचास फ़ीट लम्बी, लिफ्टिंग रूटीन में भी कर सकते शामिल, पेट की चर्बी को कम करने के लिए हे एकदम उचित ,
पावर लिफ्टर्स को पैरों को कमजोर किए बिना कार्डियो का लाभ भी मिल जाता, क्योंकि यह एक्सरसाइज हे आर्म्स पर केंद्रित
वेव ,स्लैम, और सर्कल जैसे व्यायाम लिए हुए पकड़ व संतुलन को बेहतर बना, कम समय में प्रभावी कसरत वास्ते हे तरीका काफी कारगर,
अनगिनत मूवमेंट वेरिएशन के साथ हर रोज के वर्कआउट प्लान में विविधता और चुनौती जोड़ते हुए बनाये रखते इसे आकर्षक ऐवम मजेदार
CABLE CROSSOVER MACHINE ( HIGH INTENSITY GYM APPARATUS )
केबल क्रॉसओवर व्यायामशाला में सदस्यों के लिए उपलब्ध सबसे बहुआयामी उपकरण है, बेहतर बनाने के लिए कोई भी वर्कआउट प्लान,
मशीन के कई स्टेशन और विभिन्न प्रकार के हैंडल उपयोगकर्ताओं को सुविधा देते रचनात्मकता लाने में दैनिक फिटनेस सत्र के रूटीन
संतुष्ट सदस्यों का एक निश्चित तरीका, न सिर्फ फ्री वेट की तुलना में अधिक सुरक्षित, बल्कि भार प्रशिक्षण में आगे बढ़ने का विकल्प एकदम उचित,
विभिन्न कोणों और दिशाओं में अभ्यास कर सकते, कोर मसल्स को अधिक सक्रिय करता, विशेषकर तेजी से पेक्टोरलिस को करता मजबूत
इससे फुल बॉडी वर्कआउट मिलता अत: कई उपकरणों को समायोजित करने और बीच में आने-जाने में लगने वाले समय कम कर करता उसकी बचत,
एक ही मशीन अलग-अलग पेक्टोरल डेक, लैटरल पुलडाउन, ट्राइसेप्स, बाइसेप्स, लेग कर्ल स्टेशन की जगह ले घटाती कहीं भी स्पेस की भी जरूरत
उपयोग हेतु कोहनियों को हल्का मोड़कर थोड़ा झुकें, दोनों केबल को एक-एक हाथ में पकड़ें हुए अपने शरीर की ओर खींचें और फिर ले जाये वापस,
बेहद बहुमुखी आप छाती, कंधे, पीठ, बांहें और यहां तक कि पैर सहित कई मांसपेशी समूहों को लक्षित कर सकते इसलिए हे हर जिम के लिए ख़ास
RESISTANCE BANDS ( LIGHTWEIGHT TOOL FOR PHYSIOTHERAPY, IMPROVING FLEXIBILITY )
रेज़िस्टेंस बैंड अत्यधिक बहुमुखी, हल्के और फ्लेक्सिबल उपकरण हैं जिनका उपयोग लचीलापन बढ़ाने के लिए करते, फिजियोथेरेपी, शक्ति प्रशिक्षण,
ये परिवर्तनीय प्रतिरोध प्रदान करते, खिंचने पर तनाव बढ़ता जिससे मसल्स सक्रिय रहती, पारंपरिक फ्री वेट के विपरीत जो होते आधारित गुरुत्वाकर्षण
जोड़ों पर कम दबाव डालते , जिससे ये चोट से उबरने और बुजुर्गों के लिए हे एकदम शानदार,
अपनी पकड़ बदलकर या एंकर पॉइंट से थोड़ा आगे बढ़कर तीव्रता में आसानी से कर सकते विस्तार
अध्ययन अनुसार, फिटनेस सेंटर की मशीनो के समान ही वर्कआउट में फायदा मिलता, होते काफी किफायती और किसी भी यात्रा में ले जाने अनुकूल,
एक सेट ही डम्बल, जिम सदस्यता की तुलना में बहुत कम खर्च में पूरे शरीर का व्यायाम प्रदान करता, सूटकेस में आसानी रखने योग्य हे बेहद पोर्टेबल
फ्लैट बैंड जो हैंडल रहित होते लिए हुए लंबी, सपाट पट्टियाँ का उपयोग अक्सर पुनर्वास और स्ट्रेचिंग में करते क्योंकि इनमें प्रतिरोध समायोज्य हे कम,
लूप बैंड का इस्तेमाल स्क्वैट्स और ग्लूट ब्रिज जैसे निचले शरीर की कसरत में करते जबकि पावर बैंड सहयोग करता डेडलिफ्ट जैसे जटिल व्यायाम
LAT PULL DOWN MACHINE ( IMPROVES POSTURE, DEVELOPS BROAD DEFINED BACK )
लेटरल पुल डाउन मशीन उपयोगकर्ताओं को लचीले ढंग से अपनी मांसपेशियों का निर्माण कर, शारीरिक शक्ति बढ़ाते,
यह पीठ, कंधों, और बाहों को मजबूत कर शरीर की मुद्रा, स्थिरता ऐवम पकड़ की ताकत को और अच्छा करते
खासकर लैटिसिमस डोर्सी मांसपेशी लक्षित, सर्वोच्च फायदे के लिए, इसको सही तरीके से करना और हर प्रकार के व्यायाम करना हे महत्वपूर्ण,
मशीन की ओर मुंह करते हुए बैठकर केबल से जुड़ी एक लंबी छड़ को अपनी छाती की ओर खींचकर, फिर ऊपर ले जाते करने के लिए इसे सम्पूर्ण
कंधे की चोट का जोखिम कम कर, पुल-अप्स जैसे अधिक चुनौतीपूर्ण कसरत के लिए विकसित होती ऊर्जा परमावश्यक,
कोर मसल्स को स्टेबल कर दरवाजे खोलना, बागवानी करना या वस्तुएं उठाने के लिए अनिवार्य क्षमता देने में भी हे सहायक
शोल्डर्स को सुदृढ़ कर होता पोस्चरल सुधार, जिससे घटता डेस्क पर बैठने के कारण होने वाले तनाव और दर्द, पीठ बनाती सुडौल
जिद्दी चर्बी से छुटकारे के लिए और पतली कमर का लुक पाने के लिए इससे अपने वर्कआउट रूटीन में जरूर से करे शामिल