Please share, spread some meaningful and interesting poetry
ARMS EXTENSION MACHINE ( VERSATILE , ACTIVATES THE TRICEPS )
आर्म एक्सटेंशन मशीन विशेषकर जिम्नास्ट, टेनिस खिलाड़ी, बास्केटबॉल खिलाड़ी, गोल्फर आदि के लिए हे मददगार साबित,
यह आपके ट्राइसेप्स, बाइसेप्स, पर ध्यान केंद्रित कर और प्रतिरोध भार का उपयोग करके सुविधा देती है उसे बनाने को मजबूत
सीट को विशेष रूप से रीढ़ की हड्डी को सहारा देने और सही मुद्रा बनाए रखने के लिए शारीरिक संरचना अनुसार किया है डिज़ाइन,
इसके साथ डम्बल ओवरहेड एक्सटेंशन में गति के दौरान जोर दिया जाता तीन सिरे वाली मांसपेशियों के नियंत्रण और संकुचन
इसमें हाथों से हैंडल को सामान्य स्थिति में पकड़ें सांस छोड़ते हुए उसे बाहर धकेलें और फिर प्रारंभिक स्थिति में ले आएं वापस,
मांसपेशियों की वृद्धि और सुडौल, गठीली काया को प्राप्त करने के लिए आदर्श है इसलिए कि यह अलग से टारगेट करती ट्राइसेप्स
अनावश्यक तनाव डाले बिना आसानी और समायोज्य प्रतिरोध के कारण न सिर्फ यह सभी के लिए सुलभ और प्रभावी बल्कि हे बहुमुखी अनंत,
एक शानदार उपकरण है जो शक्ति प्रशिक्षण में नए हैं या मामूली चोटों से उबर रहे, इसका निर्देशित पथ गलत पोस्चर के जोखिम कम करता अत्यंत
PREACHER CURL BENCH ( MAKES UPPER ARMS ATTRACTIVE )
प्रीचर कर्ल बेंच या "बाइसेप्स स्कल्प्टर" हे एक आवश्यक उपकरण , उत्तमता लाने के लिए मांसपेशियों का नियंत्रण, बनावट और ताकत,
सामान्य बाइसेप कर्ल के विपरीत, जिसमे उन्मुक्त हलचल की प्रक्रिया होती , यह सख्त मुद्रा को लागू कर मसल्स का पूर्ण उपयोग करता सुनिश्चित
इसको करते समय सिर्फ़ सही फ़ॉर्म का चुनाव ही काफ़ी नहीं, बल्कि उतना ही जरुरी हे चुनना उचित जिम गियर, आपके ग्लव्स की ग्रिप, लचीलापन और आराम तय करता हे, इसलिए ऐसा हो जो आपकी परफ़ॉर्मेंस को बनाये बेहतर
यह लक्षित आइसोलेशन अगर आपको मांसपेशियों की कोशिकाओं में वृद्धि और फैलाव चाहिए तो इसे आर्म वर्कआउट रूटीन में करे शामिल,
कलाई पर तनाव कम करने हेतु हथेलियाँ आगे की ओर होनी चाहिए लेकिन थोड़ा अंदर की ओर झुकी हुई और मजबूती से पकड़ें भीतरी हैंडल
सीट पर बैठ अपनी ऊपरी बाहों को अपने सामने एक तिरछी सतह पर टिका आप डम्बल, या वज़न का उपयोग कर बाइसेप्स कर्ल से करे उसमे वृद्धि वन-आर्म प्रीचर असंतुलन को ठीक कर एकतरफा नियंत्रण में सहायक ,जबकि रिवर्स ग्रिप ब्राचियालिस अग्रबाहु पर जोर देकर लाये कंधो में समृद्धि
KETTLEBELLS ( FULL BODY CONDITIONING )
केटलबेल्स बहुमुखी, लोहे या स्टील से बने तोप के गोले वाले वजन होते हे , जिससे मिलती हे शरीर को ताकत, कार्डियो और गतिशीलता
विस्फोटक शक्ति बनाने में अत्यधिक प्रभावी होते, कूल्हे की मांसपेशियों को लक्षित करते, बैलिस्टिक गतिविधियों से सुधार करते कोर स्थिरता
यह एक साथ स्ट्रेंथ और एरोबिक ट्रेनिंग को जोड़, जिससे हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट मिलता हैं, बर्न होती हे काफी कैलोरी,
इसमें न्यूनतम उपकरणों का उपयोग होता है, शक्ति बढ़ाने वाली गतिविधियों पर केंद्रित मात्र बीस मिनट में भी प्रभावी हे पूरी
इस्तेमाल करने वाले जानते होंगे कि यह अस्थिर होते हैं और डम्बल और बारबेल के विपरीत,और उसका सेंटर ऑफ़ मास होता है हैंडल के बाहर
समान वजन के डम्बल के मुकाबले कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण व्यायाम हे, क्योंकि करते इसे मसल्स को लगातर सक्रिय रख केटलबेल को उल्टा पकड़कर
ऑस्टियोपेनिया और ऑस्टियोपोरोसिस से निपटने में कारगर, विशेषकर चालीस से ऊपर, एक अद्वितीय "लोडिंग प्रदान कर, लाये सुधार अस्थि घनत्व कार्डियो और लचीलेपन के लिए आदर्श, बहु-संयुक्त व्यायाम की सुविधा देकर कम समय में अधिक परिणाम की दक्षता के चलते हे इसका महत्व
STAIR CLIMBER / STEPPER ( EASY ON JOINTS BUT BUILDS EVERY MUSCLE )
स्टेयर क्लाइंबर एक बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट हे, जो जॉइंटस पर ज़्यादा दवाब डाले बिना पैरों और कूल्हों की मांसपेशियों को बनाता मजबूत,
हृदय गति बढ़ाने, एरोबिक फिटनेस और स्टेमिना में सुधार करने का एक शानदार तरीका सभी फिटनेस स्तरों और क्षमताओं के लिए हे उपयुक्त
घर के लिए कॉम्पैक्ट और किफायती विकल्प, फेफड़ों की क्षमता को करता बेहतर,
खराब कोलेस्ट्रॉल कम कर, बॉडी टोनिंग के लिए व्यायाम हे बेहद ही कारगर
बार-बार कदम रखने की गति से आपके निचले शरीर की मसल्स टोन होती हैं और साथ ही स्टेबिल्टी बढ़ाता शरीर के मध्य भाग कोर,
कम तीव्रता वाली स्थिर कसरत हो , या प्रबलता वाली इंटरवल ट्रेनिंग आप मशीन की गति को बदल सकते, अपनी आवयश्कता और इच्छानुसार
थोड़ी ही देर में उच्च कैलोरी बर्न, लोअर स्ट्रेंथनिंग से घुटने के जोड़ स्थायीत्व होते जिससे मांस-तंतु के सहारे जोड़ों के दर्द में मिलता आराम
अनेक फायदे आपके ग्लूट्स, क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग्स और काफ के हिस्से को शक्तिशाली बनाने के अलावा हड्डियों के घनत्व बढ़ाने का भी होता काम
CHEST PRESS MACHINE ( HYPERTROPHY )
पूरे सहारे से भारी वज़न उठा सके, अगर आप ऊपरी शरीर की कसरत के लिए आसान व्यायाम चाहिए, तो चेस्ट प्रेस मशीन को अजमाये जरूर,
आपको सीधा बैठना होता, वजनदार प्लेट को अपनी छाती से दूर धकेलना और फिर वापस अपनी जगह पर लाना होता हाथ से लगाकर जोर
जोड़ों के तनाव कम कर, कंधे की स्थिरता बढ़ाता, इससे विशेष तौर से आप अपनी छाती, बाइसेप्स, पीठ, डेल्टॉइड्स और कंधों को कर सकते टारगेट
हालांकि मॉडल और बैठने के कोण के आधार पर लक्षित क्षेत्र भिन्न होते, अत : पता लगाना मुश्किल हे कौन से हिस्से प्रभावित होंगे, आपके वर्कआउट
सभी फिटनेस स्तरों के लिए उपयुक्त, सुसंगत, पृथक और नियंत्रित गति पैटर्न प्रदान करते, मदद करते उन्नत वेट लिफ्टर्स को बढ़ाने में अपनी क्षमता
एक राउंड पूरा करने के लिए सेटअप, पुश, होल्ड, रिटर्न सहित हैंडल को अपनी छाती से दूर धकेलना और फिर शुरुआती स्थिति में वापस लाना होता न सिर्फ शॉपिंग कार्ट उठाने और भारी दरवाज़े धकेलने जैसे रोज़मर्रा के कामों में मददगार , बल्कि टेनिस, बेसबॉल खिलाड़ियों के लिए भी है वरदान,
उन लोगों के लिए भी एक अच्छा विकल्प है जो अभी-अभी शक्ति प्रशिक्षण शुरू कर रहे या पीठ दर्द और शरीर की समस्याओं का ढूंढ रहे समाधान
TRICEP EXTENSION MACHINE ( IMPROVED SHOULDER / ELBOW STABILITY )
एक सिलेक्टरयुक्त शक्ति प्रशिक्षण उपकरण है जिसे निर्देशित कोहनी विस्तार से ट्राइसेप्स ब्राची मांसपेशियों को अलग करने के लिए किया डिज़ाइन,
बांह की लंबे, मध्य और पार्श्व भाग को ताकतवर बना, आकार में सुधार करता, लॉन्ग हेड को लक्षित कर, वेट फ्री के लिए एक स्थिर विकल्प करता प्रदान
शुरुआती लोगों के लिए आदर्श है क्योंकि यह गति को निर्देशित करती है, जिससे गलत मुद्रा का कम हो जाता जोखिम,
केबल सिस्टम का उपयोग कर कोर मसल्स को भी मजबूत कर सकते, कंधे के दर्द के लिए हे एक और बेहतरीन व्यायाम
भुजा का दो-तिहाई हिस्सा ट्राइसेप्स से ही बनता , इसलिए अगर आपका लक्ष्य दीर्घबाहु, मजबूत और सुडौल बनाना है, तो उसमे भी हे बेहद सहायक,
कोहनियों को धड़ के करीब रखे, अत्यधिक गहराई तक जाने से रोके ताकि दर्द रहित रोजमर्रा की गतिविधिया सुचारू रूप से करने के बने रहे लायक
प्रमुख आइसोलेशन इसे डम्बल, या बारबेल के साथ खड़े होकर या बैठकर, सिर के ऊपर ( ओवरहेड ) लेटकर भी किया जा सकता,
उन एथलीटों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जिन्हें धकेलने, फेंकने, उर्ध्वगामी क्रियाएं के लिए सुदृढ़ बाजूओ की होती आवयश्कता