Please share, spread some meaningful and interesting poetry
ALOO PARATHA ( UNDISPUTED KING OF INDIAN BREAKFAST FOODS, COMBINING COMFORTING TEXTURES & BOLD FLAVOURS )
आलू पराठा एक पसंदीदा भारतीय फ्लैटब्रेड है, जिसे बनाया जाता, मसालेदार मैश किए हुए बटाटा की स्टफिंग भरकर
गर्म तवे पर पकने वाला, आम और आरामदायक खाना है, जिसे परोसते पारंपरिक रूप से ताज़े मक्खन, दही या अचार
इसे दाल मखनी या चना मसाला जैसी गाढ़ी और धीमी आँच पर पकी दालों के साथ भी खा सकते ढाबा स्टाइल
टिफ़िन, लंच बॉक्स या चलते-फिरते खाने के लिए एक सुविधाजनक स्नैक बन जाता जब इसे किया जाता रोल
बिना फटे गोल आकार में बेलकर, जब इस पर तेल लगता, बाहर से कुरकुरा हो जाता, लेकिन अंदर से नरम और भाप से भरा रहता,
छोटे से इसके पराठे में करीब तीन सौ कैलोरी , कार्बोहाइड्रेट का राजा , जो वजन घटाने के सभी प्लान्स को फेल करने की क्षमता रखता
स्वाद में बेहतरीन, इंस्टेंट एनर्जी देता, इसमें मौजूद पोटैशियम व विटामिन-बी से नर्वस सिस्टम, मांसपेशियों को मिलती ताकत ,
आइंस्टीन भी नहीं समझ पाये माँ के हाथ के बने परौंठा में स्टफ किये हुए पोटैटो की मात्रा और किनारे पर लगे घी / बटर का गणित
POHA ( A POPULAR IN INDIAN BREAKFAST DISH, QUICK & VERSATILE STAPLE IN MANY INDIAN HOUSEHOLDS )
पोहा भारत में ब्रेकफास्ट के तौर पर खाया जाने वाला एक लोकप्रिय व्यंजन है, जो बनता है चपटे चावल के दाने
राई, प्याज़ और करी पत्ते का तड़का लगाकर करते तैयार, हे यह हल्का, पौष्टिक और आसानी से लायक हे पचने
इस शब्द का इस्तेमाल सूखे चपटे चावल के फ्लेक्स और उससे बनी डिश, दोनों के लिए प्रयोग होता,
इसके लिए राइस को उबालकर , धूप में सुखाकर, मध्यम या मोटे फ्लेक्स के रूप में तैयार किया जाता
इसके प्रकारों में कांदा पोहा, इंदौरी पोहा, बटाटा पोहा, वेजिटेबल पोहा शामिल ,सबके स्वाद और बनाने का तरीका हे थोड़ा अलग ,
डीप-फ्राई या ड्राई-रोस्ट कर तैयार हो जाता कुरकुरा स्नैक, पैटीज़, नगेट्स और कटलेट में उम्दा तरीके से काम करता तौर पर बाइंडिंग
न सिर्फ इंदौर शहर का पूरे भारत में प्रसिद्ध, बल्कि वैश्विक स्तर पर हे इतनी लोकप्रियता कि हर साल 7 जून को 'विश्व पोहा दिवस मनाया जाता,
ग्लूटेन-मुक्त, आयरन का शानदार प्राकृतिक स्रोत होने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढता, वजन घटाने के सफर में भी हे एक बेहतरीन नाश्ता