Please share, spread some meaningful and interesting poetry
GULAB JAMUN ( COMMONLY EATEN AT MAJOR CELEBRATIONS )
गुलाब जामुन एक पारंपरिक मिठाई अटूट हिस्सा हे भारतीय संस्कृति, जाना जाता हे अपनी नरम, स्पंजी बनावट और भरपूर मीठे टेस्ट ,
वनीला आइसक्रीम, केसर-युक्त रबड़ी के साथ गरमागरम सर्वे करे या चांदी के वर्क, सूखे गुलाब की पंखुड़ियों से सजाये इम्प्रेस करने को गेस्ट
दिवाली, अन्य त्यौहार और शादियों का मुख्य आकर्षण ,अंदर से हे बेहद नरम और रसीला, लेकिन बाहर से होता हे थोड़ा कड़ा,
ल्यांगचा बंगाल और अन्य क्षेत्रों में तैयार किया जाता, अक्सर बेलनाकार आकार का होता और मानक गुलाब जामुन से बड़ा
बनाई जाती यह खोया, मैदा और इलायची पाउडर से बनी गोलियों को घी में तलकर, इलायची-गुलाब जल वाली चीनी की चाशनी में डुबोकर,
इसके स्टाइलिश डेज़र्ट शॉट्स जो पारदर्शी गिलास, परतदार, छोटे-छोटे टुकड़ों में मूस , चीज़केक के साथ परोसे जाते लगते अत्यंत ही मनोहर
इसका इतिहास फारस (आधुनिक ईरान) से शुरू होकर मुगल भारत तक हे फैला, नाम दिया गया हे जामुन इसके आकार व रंग की वजह
इसकी कई किस्में हैं, जिसमे ब्रेड और चॉकलेट जैसे आधुनिक प्रकार शामिल हैं, काला, सूखा, भराई वाले बनावट, स्वाद में हे अलग अलग तरह
RASGULLA ( LIGHT DESSERT YET DELICIOUS )
विशेष अवसर का मुख्य व्यंजन रसगुल्ला भारत की लोकप्रिय सफ़ेद मिठाई तैयार होती सूजी ( संरचना ), चीनी और पानी (छेना) नरम भारतीय पनीर ,
स्वाद में लाजवाब, हल्का, छिद्रयुक्त बहुत जल्द ही आसानी से मुंह में घुलने वाला, विश्व में सबसे बड़ा नौ किलो का रिकॉर्ड हे नाम बंगाली कन्फेक्शनेर
नवीन चंद्र दास को श्रेय इसके जनक, मिठाइयों का राजा माना जाने वाला,'रोशोगुल्ला' नाम सुनते ही मुंह में आ जाता पानी क्यूंकि हे यह काफी स्वादिष्ट,
त्यौहार, शादियों और हर खुशी के मौके को तो बनाती ही ख़ास, इसे जगन्नाथ मंदिर में देवी लक्ष्मी को भोग के रूप में करते अर्पित हे इतनी विशिष्ट
पश्चिम बंगाल और ओडिशा इस मिठाई पर अपना दावा ठोकते आ रहे हे , पर दोनों ही राज्यों ने अपनी किस्म का जीआई टैग किया हे उपार्जित ,
बांग्ला का अत्यंत स्पंजी होने के लिए जाना जाता हे जबकि उड़ीसा का अक्सर थोड़ा घना, ब्राउन होता जिसे कैरेमलाइजेशन प्रकिया से करते प्राप्त
घर पर सही से बनाने हेतु गाय के दूध का उपयोग करे, छेना को ज्यादा न सुखाएं और न ही अधिक गूंधें, चाशनी को मध्यम-तेज आंच पर उबाले ,
"एटम बम" रसगुल्ला जिसे लंबे समय तक पकाया जाता बिहार में अपने बड़े आकार के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध हे बरहिया, लखीसराय जिले
KALAKAND ( KNOWN FOR SOFT, GRANULATED AND FUDGY TEXTURE )
कलाकंद जो जानी जाती अपनी मुलायम, दानेदार बनावट और मुंह में घुल जाने वाली मिठाई हे, जिसका आविष्कार हुआ राजस्थान, अलवर,
यह भरपूर दूध सामग्री के कारण शुभता और समृद्धि का प्रतीक, दिवाली पर बनाते इसमें इलायची का स्वाद मिलाकर और पिस्ता से सजाकर
रेफ्रीजिरेटर में रखना गये भूल तो नॉर्मल टेंप्रेचर पर भी यह सिर्फ एक से दो दिन तक रहता हे खाने के लायक,
इटैलियन चीज़केक के समान, बाबा ठाकुरदास ने उच्च गुणवत्ता बनाये रखा इसलिए दूर दूर से भी लेने आते ग्राहक
दूध और चीनी को छेना ( भारतीय पनीर ) के साथ धीमी आंच पर पकाकर गाढ़ा करते, मिल्क बेस्ड के चलते किया जाता इसे फ्रिज में स्टोर,
अजमेरी किस्म मशहूर हे अपने सुनहरे रंग, मजबूत बनावट और तीव्र दूधिया टेस्ट, जिसे जितना ज्यादा पकाया जाता उतनी ही बनती यह स्वाददार
इसको खाने से मिलती हे ऊर्जा, छेना में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत रखने में होता हे सहायक, जिससे हे यह सेहत के लिए भी फायदेमंद मिल्क केक, कलाकंद, दोनों एक जैसी लगती हे परन्तु मिल्क केक घनी, भूरे रंग का हे जबकि कलाकंद होती मलाईदार आमतौर क्रीम रंग या सफ़ेद
KAJU KATLI ( SYMBOL OF CELEBRATION & LUXURY )
काजू कतली जिसमे अनसैचुरेटेड फैट हे दिल की सेहत के लिए फायदेमंद एक लोकप्रिय, भारतीय मिठाई है, जो विशिष्ट हे हीरे के आकार,
हर उत्सव की शान सोलहवीं शताब्दी में मुगल शाही रसोइयों से उत्पन्न हुई अब हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हे पसंदीदा उपहार
मक्खन जैसे मुलायम और मुंह में रखते ही घुल जाने वाले टेक्सचर और संतुलित जायका, जिसमें मलाईदार काजू का होता है स्वाद लज़ीज़ ,
उच्च कैलोरी लिए हुए उत्सव से इसका जुड़ाव पुरानी यादों को ताजा करते हुए "बस एक और" खाने की लालसा पैदा कर हे हर दिल अजीज
इसे "कैशू" , चीनी की चाशनी, इलायची पाउडर और अक्सर ऊपर से 'चांदी का वर्क' (खाद्य चांदी की परत) लगाकर किया जाता हे तैयार,
न्युट्रिशन प्रदान करने वाली खुशी, समृद्धि, और भव्यता का प्रतीक, "कुलीन" या "शाही" मिठाई एक टॉप चॉइस हे दिवाली गिफ्ट हेम्पर
रामपुर की बढ़िया टेस्ट के अलावा पौष्टिकता को भी बरकरार रखते हुए, ये कतली आसपास के जिलों में ही नहीं बल्कि सऊदी अरब में भी मशहूर,
हल्दीराम, बीकानेरवाला, चिताले बंधू का हे दाम ज्यादा इसलिए आप चाहे तो रामपुर की अलग पहचान वाली त्यौहार पर सकते ऑनलाइन आर्डर
RASMALAI ( POPULAR BENGALI DESSERT, SERVED CHILLED )
रस मलाई जिसे रसगुल्ला' का शाही रूप माना जाता , नरम, स्पंजी पनीर की टिक्की को गाढ़ी, रबड़ी में भिगोकर तैयार करते ,
इलायची और केसर से सुगंधित, यह लजीज, मलाईदार मिठाई अक्सर पिस्ता और बादाम जैसे मेवों से सजाकर, ठंडी परोसते
कैल्शियम और प्रोटीन का समृद्ध स्रोत, जो हड्डियों, दांतों को मजबूत बनाते, हे पाचन में सहायक और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, हे तो यह काफी सेहतमंद पर मॉडरेशन रखते हुए ही इसका आनंद ले, अति से हो सकता हे हाई कोलेस्ट्रॉल और उच्च ब्लड प्रेशर
फ्रिज में दो से तीन दिन रख खाने योग्य, बंगाल में काफी लोकप्रिय मिठाई , एक का स्वाद लेने के बाद भी ,हमेशा एक और की रहती चाहत, बेहद रसदार, मुलायम, जाफ़रान युक्त होने के कारण इसका पीला रंग रहता, इसका मूल भी हे भारतीय उपमहाद्वीप, हे यह मुख्यत दूध आधारित
रशगुला से भी आकर्षक, बंगाली में इसे रोशमलाई, हिंदी में रस मलाई और उड़िया में रसा मलेई कहते, हे यह दक्षिण एशिया में अत्यंत प्रिय और ख़ास,
कार्बोहाइड्रेट, पोषक तत्वों की उच्च मात्रा के चलते, यह तुरंत ऊर्जा प्रदान करती, कम चीनी के साथ बनाने पर उपभोग करे बिना किसी अफ़सोस
SOAN PAPDI ( FLAKY MELT IN YOUR MOUTH CONFECTIONERY )
सोहन पापड़ी एक लोकप्रिय, परतदार और कम भारी भारतीय मिठाई है, जो जानी जाती है अपनी कोमलता , मुंह में घुल जाने वाली बनावट,
इसके सांचे में रहते हुए ही पिस्ता और बादाम छिड़ककर सतह पर हल्के से दबाया जाता, अलग रंगत से देने के लिए आकर्षक सजावट
अत्यधिक कुरकुरी , एयरटाइट डिब्बों में पैक, इसके मुख्य घटक हैं बेसन, गेहूं का आटा, घी, चीनी, दूध कहा जाता है इसे "भारतीय कैंडी फ्लॉस"
पारंपरिक स्वाद इलायची है, लेकिन यह चॉकलेट, मिश्रित फल और नारियल जैसे विभिन्न स्वादों में भी उपलब्ध, बेची जाती है आमतौर पर क्यूब्स
सान पापड़ी, शोम पापड़ी इसके अन्य नाम के इतिहास को लेकर कोई पुख्ता सबूत नहीं हे मौजूद, और मिलती जुलती यह पतीसा नाम की मिठाई,
त्यौहार पर उपहार में देने, लम्बी शेल्फ लाइफ, फ्लेवर इनोवेशन के कारण हाई डिमांड बनी रहती निर्माता को कम मार्जिन पर भी होती अच्छी कमाई
हल्की और काफी रेशेदार मयस्सर हे यह विशेषकर मधुमेह रोगियों के लिए, शुगर-फ्री/डाइट या अलसी के बीजों से बनी एक विशिष्ट वैरायटी,
अक्सर मीम के जरिए "सबसे अधिक पुनः उपहारित" स्वीट के रूप में ट्रोल होने के बावजूद इसे शानदार बताया शेफ विकास खन्ना जैसी सेलिब्रिटी