Please share, spread some meaningful and interesting poetry
PAPDI CHAAT / BHALLA PAPDI ( EVERY BITE MIXES SWEET , SPICY , TANGY & CRUNCHY TEXTURES )
एक मशहूर स्ट्रीट फ़ूड , जो कुरकुरी तली हुई पापड़ी, उबले आलू, छोले, दही और चटपटी चटनी से बनती हे पापड़ी चाट ,
पसंद अनुसार बेसन के सेव , उबले आलू, छोले और ताज़ा प्याज़ , हरे धनिये से गार्निश किया जाता सर्व करते वक़्त फटाफट
डीप-फ्राइड पापड़ी , मीठी चटनी से कैलोरी, कार्ब्स और सैचुरेटेड फैट बढ़ जाते हैं , पर योगर्ट, काबुली चने से पौष्टिक भी होती ,
मिलेट से बनी बेक की हुई ,या फ्राई करी हुई कभी कभी सीमित मात्रा में खाई जाए, तो यह संतुलित आहार का हिस्सा भी हे बन सकती
खस्ता बनाने हेतु मैदा, अजवाइन, नमक और तेल का सख्त आटा गूंथकर, बेलकर और धीमी आंच पर तलकर छोटी पूरी या डिस्क करे तैयार ,
भल्ला वाली मे मूंग दाल से बने नरम व फूले हुए बड़े के साथ क्रिस्प वेफर का बढ़िया मेल होता में डालते काला नमक ,भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर
इसमें खट्टा, मीठा, तीखा और नमकीन— ये चारों टेस्ट एक साथ मिलते हैं , जो स्वाद की कलियों को जगा देता हे पूर्णतः
विशेषकर दिल्ली, उत्तर भारत के बाजारों, मेलों, त्योहारों (जैसे होली और दिवाली) में इसके बिना अधूरी मानी जाती दावत
SAMOSA ( A POPULAR DEEP – FRIED OR BAKED PASTRY WITH A SAVORY FILLING )
भारत का एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड है, जिसे मैदे की खस्ता परत में मसालेदार स्टफिंग भरकर तलते हे समोसा,
आलू इसका मुख्य घटक करने से यह सबका चहेता बन गया , आमतौर पर हरी और मीठी चटनी, चाय के साथ जाता हे परोसा
तिकोने शेप का मूल रूप से हिंदुस्तान का पकवान नहीं , बल्कि ईरान से मध्य एशिया होते हुए हमारे देश में किया प्रवेश ,
लुखमी (चौकोर ) इसका हैदराबादी वर्ज़न जिसमे कीमा भरते , वही बंगाली और ओडिया में कहते इसको सिंगारा यहाँ स्वदेश
छोटे या मीडियम आकार के चालीस से पचास बन जाते , साइज बड़ा बेलने पर इनकी संख्या घटकर तीस से पैंतीस रह जाती प्रति किलोग्राम ,
गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में दर्ज, दुनिया का सबसे विशाल आधिकारिक समोसा 153.1 किलो का तैयार किया गया लंदन, यूनाइटेड किंगडम
इस शानदार स्नैक के स्वाद और इसकी तरफ लोगों के प्यार का जश्न मनाने के लिए टीचर्स डे वाले दिन ही ' विश्व समोसा दिवस ' जाता हे मनाया
सिर्फ मानसिक संतुष्टि मिलती , सेहत हेतु नहीं फायदेमंद, पवित्र प्रतीक पर टकराव के चलते इसे बनाने, खाने पर सख्त पाबन्दी हे सोमालिया
BHEL PURI ( KNOWN FOR ITS VIBRANT COMBINATION OF TEXTURES , & BOLD, BALANCING FLAVOURS )
मूंगफली, प्याज ,मुरमुरे, बेसन के पतले नूडल्स ( सेव ) और कुचली हुई कुरकुरी पूरी या पापड़ी और चटपटी चटनी के मिक्सचर से बनती हे भेल पुरी ,
मीठा, नमकीन, खट्टा , तीखा स्वाद, साथ ही नरम और क्रिस्पी टेक्सचर इसका ठेल देखकर चटपटे स्नैक प्रेमी के लिए मुश्किल हे इससे बनाना दूरी
इसकी उत्पत्ति मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) के समुद्र तटों और स्ट्रीट स्टॉल संस्कृति से हुई , पर आज पूरे भारत में हो चुकी हे लोकप्रिय बेहद ,
संतुलित मात्रा में और ताजी सामग्री से बनी खाने से पाचन में सुधार होता है, तुरंत ऊर्जा मिलती है और वेट मैनेजमेंट में मिलती हे मदद
कोलकाता की 'झलमुरी' और कर्नाटक की 'चुरमुरी' , सुखी हो या गीली आपको पांच अलग अलग जायके मिलते हर बाईट,
बिना पकाई जाने वाली डिश , जिसे स्ट्रीट वेंडर आपके सामने तैयार कर देते एक मिनट से भी कम समय, हे पेट पर लाइट
कागज के कोन में परोसने से लेक या नदी किनारे टहलते हुए खाने का मजा तो आता ही , साथ ही मानते कि ऐसे टेस्ट में हो जाती अतिरिक्त बढ़ोतरी ,
' भेल ' मतलब मुरमुरे और ' पुरी ' का अर्थ तली पापड़ी तो इस पर आप चाहे बहस करे की हे यह स्वस्थ या हानिकारक, परन्तु नाश्ता हे यह कम कैलोरी
KACHORI ( SPICY SNACK WITH A SIGNATURE CRISP, FLAKY OUTER CRUST & A SAVORY FILLING )
भरवां पूरी या कचौरी डीप-फ्राइड स्नैक है जो कुरकुरी क्रस्ट और मसालेदार स्टफिंग से बनती, जिसे नरम गूंथकर दिया जाता परतदार टेक्सचर,
गरमा-गरम खाई जाती , पीली मूंग दाल, उड़द दाल, प्याज़ या बेसन भरा जाता है, जिसमें सौंफ और धनिया जैसे मसाले मिलाते हे खुशबूदार
राजस्थान के जोधपुर की खास डिश हे प्याज़ कचौड़ी , दलहन वाली हे उत्तर और मध्य भारत के स्ट्रीट फ़ूड स्टॉल्स पर लोकप्रिय,
फूली हुई होती खस्ता , सूखी भरावन होने से यह गर्म और सूखे मौसम में लंबी यात्राओं के दौरान खराब नहीं होती लम्बे समय
हिंदुस्तान में हुई उत्पति, इतिहास चौदह सौ वर्षो से भी पुराना, इसको आम लोगों तक पहुँचाने का श्रेय जाता है व्यापारी मारवाड़ी ,
इससे वजन बढ़ना, पाचन खराब होना और हृदय रोग की समस्याएं हो सकती हे, इसलिए सीमित मात्रा में ही सेवन करे कचौड़ी
सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की चाय तक, कचौड़ी भारतीय खानपान का हे एक अहम हिस्सा , भरतपुर को भारत की मानते कचोरी कैपीटल,
यह शहर अपनी समृद्ध खानपान संस्कृति , पारम्परिक रेसेपी , अनोखे स्वाद के लिए मशहूर, दूर से आए पर्यटकों तक भी इसकी खुशबू जाती फ़ैल
BREAD PAKORA ( CRISPY & SOFT TEXTURE , ULTIMATE MONSOON & TEA TIME SNACK )
ब्रेड पकोड़ा बनाया जाता है स्लाइस को मसालेदार बेसन के घोल में डुबोकर , डीप-फ्राई करा जाता हे होने तक कुरकुरा ,
अगर आप इसे ज़्यादा देर तक भिगोकर रखते हैं या मिक्सचर पतला होता है , तो यह आसानी से टूट सकता हे या बिखरा
हर्ब-स्टफ्ड ब्रेड फ्रिटर्स' जैसे फैंसी नाम से परोसते ,स्टफ्ड में मैश किए हुए आलू की फिलिंग भरी जाती है , जबकि प्लेन होता बिना किसी भरावट ,
टूटने से बचाने के लिए, कोटिंग जल्दी करें और उसे सीधे गरम तेल में डालें , तेल को मीडियम आंच पर रखें ताकि ऊपरी परत जल्दी हो जाए सेट
अंदर से नरम , सुनहरे भूरे रंग का इसका टेक्सचर , इसे हरी पुदीने की या इमली की चटनी , केचप लगाकर खाया जाता गरमा-गरम ,
भारतीय चाय के साथ खाने का मज़ा ही कुछ और , इसको हेल्थी बनाने हेतु एयर-फ्राई करें या नॉन स्टिक पर बेक करें इस्तेमाल कर घी कम
सर्दियों और विशेषकर मानसून का राजा , यह असल में पश्चिमी सैंडविच और भारतीय पकोड़े का हे एक अनोखा मिश्रण ,
ग्राम फ्लोर की कोटिंग अच्छे से होती क्यूंकि त्रिकोण आकार देने से सतह क्षेत्र बढ़ जाता, इस शेप में ढालने का यह हे कारण
VADA PAV ( FEATURES A SPICY, DEEP – FRIED POTATO DUMPLING TUCKED INSIDE A SOFT BREAD BUN )
वड़ा पाव महाराष्ट्र का एक मशहूर फास्ट फूड हे, जिसमे नरम ब्रेड बन के अंदर मसालेदार, डीप-फ्राई किया हुआ रखा जाता हे वड़ा ,
राई, हल्दी और मिर्च का तड़का लगाकर , बेसन के घोल में डुबोकर तला जाता , आमतौर पर ढाई से तीन इंच तक बस होता बड़ा
मज़दूरों के लिए एक जल्दी बनने वाले, सस्ते और पेट भरने वाले खाने के तौर पर डिज़ाइन किया , अशोक वैद्य नाम के एक स्ट्रीट वेंडर ,
मुंबई की भागदौड़ भरी ज़िंदगी के हिसाब से एकदम सही, अपनी बनावट की वजह से इसे अक्सर कहते "बॉम्बे बर्गर" या "इंडियन बर्गर"
अनोखा संयोजन , जिसमे कुरकुरे, गरमा गरम आलू के पकौड़े को नरम, मुलायम पाव ब्रेड रोल के साथ मिलाया जाता ,
तीखी सूखी लहसुन की चटनी, खट्टी इमली की और ताज़ी हरी धनिया - पुदीने की चटनी से ज़बरदस्त स्वाद हे आता
दुनिया के लोकप्रिय स्नैक्स में से एक , एप्पल के सीईओ टिम कुक जैसी ग्लोबल हस्तियों तक ने इसको चखा , पाव, वड़ा और ढेर सारा प्यार
यह "स्ट्रीट फ़ूड का राजा, जो मन को हे भाता इसमें कार्ब्स ,चटनी और डीप-फ़्राइड का मज़ा , चाय के साथ हे एकदम परफेक्ट पेअर,