Please share, spread some meaningful and interesting poetry
COMPUTERS – DESKTOP AND LAPTOP
लैपटॉप या डेस्कटॉप भले ही आपके पास हो एक,
पर उसके उपयोग हे हर क्षेत्र में और दैनिक जीवन में भी अनेक
यह हे एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जो निर्देशों के एक सेट के अनुसार सूचना में हेरफेर करता है जिसे कहते प्रोग्राम,
आप जानकारी स्टोर करना, गणना करना, म्यूजिक सुनना, प्रेजेंटेशन बनाना इत्यादि का कर सकते इस पर काम
डिजिटल मीडिया, शिक्षण में ऑडियो-विजुअल सहायता, लेखांकन से लेकर अनुसंधान और विकास का हे यह जरिया,
कीबोर्ड, या सेंसर जैसे बाहरी स्रोतों से आँकड़े लेकर, सॉफ्टवेयर निर्देशों के आधार पर डेटा में हेरफेर करने की पूरी करता यह प्रक्रिया
लैपटॉप होता पोर्टेबल कम स्पेस घेरता और हे एक सिंगल यूनिट,
डेस्कटॉप रहता फिक्स और ज्यादा जगह चाहिए कारण इसके अलग अलग कॉम्पोनेन्ट
MOBILE DEVICES – SMARTPHONE & TABLET
जरुरी हे यह इंटरनेट एक्सेस, आव्यशकता अनुसार तरह तरह के ऐप्स चलाने और दूरसंचार,
तुरंत उठाते हम इसे जब भी किसी दूरस्थ व्यक्ति से वार्तालाप करनी हो या पेमेंट करने का विचार
मोबाइल हो या टेबलेट दोनों ऑपरेट करते टचस्क्रीन,
डाउनलोडेड एप्प्स आपके फ़ोन का कैमरा इस्तेमाल कर रहा यह दर्शाता सिगनल ग्रीन
मोबाइल डिवाइस से बस थोड़ा बड़ा होने के कारण टेबलेट होते हे पोर्टेबल अत्यधिक,
ट्रेवल करते वक़्त आपको इ मेल चेक करने, जरुरी फाइल्स पढ़ने हेतु कीमती समय बचाने में हे सहायक
स्मार्टफोन से वॉइस कॉल, वीडियो कॉल के अलावा कई तरह से और हे इंस्टेंट कम्युनिकेशन, उपयोगकर्ताओं को दिशा-निर्देश खोजने और स्थानों का पता लगाने के लिए हे उसमे जीपीएस नेविगेशन
AUDIO DEVICES – HEADPHONES, SPEAKERS, BLUETOOTHS
स्पीकर एक ऐसा उपकरण है जो विद्युत संकेतों को परिवर्तित करता है ध्वनि तरंग,
इसके होने से किसी भी पार्टी या फंक्शन में जम जाता रंग
ऑडियो डिवाइस या स्पीकर का हे यह रोल,
कि वॉल्यूम को करते यह कंट्रोल
ब्लूटूथ स्पीकर का साइज हो चाहे छोटा, मीडियम या बड़ा,
यह वायरलेस स्पीकर है जो ऑडियो सिग्नल देने के लिए स्मार्टफोन, टेबलेट, लैपटॉप से जुड़ा
संगीत में पूरी तरह डूब जाने के लिए बाहरी विकर्षणों को कम करना जो आपको पसंद हो प्राइवेट जोन,
ऑनलाइन कनेक्ट ,पॉडकास्ट सुनने के लिए, ध्यान केंद्रित करने के लिए है हेडफोन या ईयरफ़ोन
WEARABLES – SMARTWATCHES, FITNESS TRACKER
हे स्मार्टवॉच कलाई पर बांधे जाने वाला वायरलेस ब्लूटूथ एडाप्टर उपकरण,
पर ज्यादा इसकी लाइफ नहीं होती मोबाइल जैसी विशेषताए होने के कारण
इसने काफी लोकप्रियता हासिल की है सयोंजन करके स्मार्टफोन की विशेषताए और फिटनेस ट्रैकर,
गूगल असिस्टेंट, ह्रदय गति, ऑक्सीजन लेवल, नोटिफिकेशन्स चेक और यहां तक कि संपर्क रहित भुगतान जैसे हे इसमें फीचर
यह स्टोर करती गतिविधि स्तर, नींद के पैटर्न, स्टेप काउंट जैसे मेट्रिक,
माइंडफुलनेस, व्यवस्थित रहने, स्ट्रेस और टाइम को मैनेज करने तक हे यह लायक
इस्तेमाल कर सकते आप इसे कुछ विशिष्ट उपयोग जैसे हाईकिंग, क्लाइम्बिंग, एविएशन,
टॉप ब्रांड्स जैसे नॉइज़ ,मोटोरोला, फिटबिट, बोट में से अपनी जरुरत के मुताबिक कर सकते सिलेक्शन
ENTERTAINMENT – SMART TV, GAMING CONSOLES, HOME THEATER SYSTEM
स्मार्ट टीवी में स्ट्रीमिंग सर्विस के अलावा इंटरनेट से कर सकते कनेक्ट,
आप अपना पसन्दीदा सीरियल या प्रोग्राम देख सकते किसी भी डेट
गेमिंग कंसोल एक विशेष कंप्यूटर प्रणाली जो मुख्य रूप से वीडियो गेम खेलने के लिए की हे डिज़ाइन,
टेलीविज़न से जोड़े इसे या अपनी स्वयं की अंतर्निर्मित स्क्रीन और नियंत्रण के साथ खेले इसके लिए जरुरी हे नेट कनेक्शन
होम थिएटर सिस्टम से घर पर ही लुत्फ़ उठा सकते सिनेमा का शानदार,
इसके मुख्य घटकों में शामिल हैं सराउंड साउंड सिस्टम और प्रोजेक्टर
चाहे आप चुने कोई सा भी साधन मनोरंजन,
थोड़ी देर के लिए ही सही दिमाग फ्रेश करने का पूरा हो जाता अरमान
OFFICE & PRODUCTIVITY – PRINTERS, SCANNERS, CALCULATORS
कार्यस्थल में दक्षता और प्रभावशीलता को बढ़ाती हे प्रौद्योगिकी में विभिन्न उपकरण, डिवाइस और रणनीतियां
इसके लिए शामिल है हार्डवेयर मॉनिटर आर्म और शोर-रद्द करने वाले हेडफ़ोन और सॉफ़्टवेयर जैसे एर्गोनोमिक कुर्सियाँ,
प्रिंटर एक उपकरण जो दस्तावेज़ों और छवियों को या अन्य सामग्रियों को प्रिंट करता हे पेपर,
जबकि भौतिक दस्तावेजों, छवियों या यहां तक कि वस्तुओं को डिजिटल प्रारूप में परिवर्तित करता हे स्कैनर
कैलकुलेटर बुनियादी अंकगणित से लेकर जटिल गणना कर लेता बिना त्रुटि के फटाफट,
फाइल का काम टाइम से पूरा करने में मदद कर बचाता बॉस की खटपट
फैक्स जिसे कभी-कभी टेलीकॉपींग भी कहते हे ईमेल की वजह से कम हो गया हे इसका प्रचलन,
पर स्वास्थ्य सेवा, कानूनी और सरकारी क्षेत्र में अब भी इसका प्रयोग करते कारण विश्वसनीयता, सुरक्षा और रेगुलेशन