Please share, spread some meaningful and interesting poetry
STEEL ( USED EXTENSIVELY )
स्टील में उच्च तन्य शक्ति, लचीलापन और कठोरता जैसी विशेषताएं बिना टूटे इसे आकार देने में सक्षम बनाती,
निर्माण कार्य, आधारभूत और वेल्डेबिलिटी सरंचना, वाहनों ऐवम मशीनरी में व्यापक उपयोग में योगदान करती
यह लोहे और कार्बन का एक मिश्रधातु है जो शुद्ध लोहे की तुलना में बेहतर यांत्रिक गुणों को करता है प्रदर्शित,
आयरन की प्रचुरता और कच्चे माल की लागत कम होने के कारण, भारत ही नहीं दुनिया में सबसे अधिक होती निर्मित
अत्यधिक इस्तेमाल की जाती और महत्वपूर्ण सामग्री हे क्यूंकि मजबूती, अवशोषित करने की क्षमता जैसे गुण हे इसमें वजनदार,
सटीक रूप से नियंत्रित कर सैकड़ों विभिन्न ग्रेड और प्रकार बनाए जा सकते जिससे विशिष्ट उपयोगों के लिए किया जाता इसे तैयार
पर्यावरण की दृष्टि से हे बेहद टिकाऊ और अनुकूल, क्यूंकि इसे असीमित रूप से किया जा सकता पुनर्चक्रित,
विद्युत चाप भट्टी मे रीसाइकल्ड का ही प्रयोग करते कारण इसके उपरांत भी इस्पात की उत्तमता रहती अपरिवर्तित
COPPER ( EXCELLENT ELECTRICAL & THERMAL CONDUCTIVITY )
कॉपर एक रासायनिक तत्व या धातु हे जो लाल-सुनहरे रंग की, तन्य आघातवर्धनीय और ऊष्मा व विद्युत की उत्कृष्ट सुचालक,
मानव सभ्यता का एक अहम हिस्सा रहते हुए अब भी हे यह मस्तिष्क के कार्य, प्रतिरक्षा और हड्डियों के विकास के लिए आवश्यक
किया जाता इसका उपयोग रसोई के बर्तन, बिजली के तारों में, छतों, पाइपों और नालियों के निर्माण कार के रेडिएटर, एयर कंडीशनर, घरेलू हीटिंग सिस्टम, में भी लगता अच्छी ताप चालकता के कारण
सबसे पहले खोजी गई धातुओं में से एक प्राचीन काल से इसका उपयोग किया जाता हे बनाने के लिए उपकरण और आभूषण,
नट्स, आलू, मशरूम, साबुत अनाज इत्यादि जैसे खाद्य पदार्थो से इसे प्राप्त करे करने को लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण
सौ फीसदी पुनर्चक्रण योग्य होता है और यह बिंदु पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए रखता काफी अहमियत,
नए खनन की आवश्यकता को कम करके इसके उत्पादन से जुड़े ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को घटाकर ऊर्जा की होती बचत
BRASS ( FOR DECORATIVE, PLUMBING & MUSICAL INSTRUMENTS )
समृद्धि ,संतुलित ऊर्जा का प्रतीक होते हुए शक्तिशाली पवित्र और दिव्य प्रतीकवाद से जुड़ी है ब्रास,
पूजा की थाली से लेकर मंदिर की घंटियों तक हर आध्यात्मिक स्थल पर पायी जाती हे इतनी ख़ास
ट्राफियों और अन्य सजावटी वस्तुओं के लिए एक लोकप्रिय सामग्री हे इसका सुनहरा रंग,
लोहा रहित होने के चलते रासायनिक प्रतिक्रिया नहीं हो पाती की लग सके इसमें जंग
पीतल एक बहुमुखी तांबा-जस्ता मिश्र धातु है जो जाना जाता है अपने सुनहरे रंग, चिंगारी के प्रति प्रतिरोधी और मशीनीकरण उत्कृष्ट,
विद्युतीय और ध्वनिक गुणों को प्राप्त करने के लिए समायोजित किया जा सकता, जिसमे हो तांबे और जस्ता का अनुपात विशिष्ट
संगीत वाद्ययंत्रों से लेकर सजावटी वस्तुओं और सटीक घटकों तक, कई प्रकार के अनुप्रयोगों के लिए हे उपयुक्त,
इसकी स्थायित्व और संक्षारण प्रतिरोध के कारण दरवाजे की फिटिंग, नल, कब्जे और दराज में भी होता प्रयुक्त
SILVER ( SOFT, WHITE METAL )
चाँदी जो जानी जाती हे धातुओं में सर्वोच्च परावर्तकता, हे एक चमकदार, सफ़ेद रासायनिक तत्व, रही हे महत्वपूर्ण रूप ऐतिहासिक,
शुद्ध रूप में इस्तेमाल करना इसकी कोमलता के कारण हे सीमित, जिसके कारण मिश्रधातुओं का उपयोग हे आवश्यक
हवा में मौजूद सल्फर के साथ रासायनिक प्रतिक्रिया कर, जिसे ऑक्सीकरण कहते हैं करने से यह पड़ जाती काली,
त्वचा कांतिवान बनती, तापमान नियंत्रित रहता, प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती गर शाही अनुभव के साथ खाये चाँदी की प्याली
इसके जीवाणुरोधी गुणों का उपयोग करते चिकित्सा उपकरणों, घावों की ड्रेसिंग और कुछ त्वचा संबंधी दवाओं के लिए रोगाणुरोधी कोटिंग्स,
सभी धातुओं में इसकी विद्युत और तापीय चालकता सबसे अधिक होने के चलते इलेक्ट्रॉनिक्स सौर पैनलों में भूमिका निभाती ख़ास
पायल अक्सर इससे बनाई जाती है क्योंकि यह सस्ती, टिकाऊ और कीटाणुनाशक होती है, जो पैरों के स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद,
इसकी सुंदरता, चमक और लचीलापन अन्य तरह के आभूषण, और इसके बर्तन एंटीबायोटिक होने की वजह से हे लोकप्रिय पसंद
GOLD ( A NOBLE METAL )
सोना एक सघन, मुलायम, चमकीला पीला,धातु है जिसका निवेश इसके आभूषण, बिस्कुट या सिक्के में होता हे काफी बहुमूल्य,
लम्बे समय तक शानदार एक सीमित संसाधन हे , ग्राम, तोले में मापा जाने वाला, चौबीस कैरेट उच्चतम स्तर जो हे शुद्धतम सोने के तुल्य
इसकी उच्च आघातवर्धनीयता और लचीलापन इसे पतली चादरों में पिरोने या तार में खींचने की देता है अनुमति,
आमतौर पर अन्य धातुओं के साथ मिश्रित करते, अलग-अलग रंग बनाने हेतु ऐवम बढ़ाने को इसकी स्थायित्व, मजबूती
यह 'उत्कृष्ट' है, जिसका अर्थ है कि इसमें जंग नहीं लगता और न ही इसकी चमक कम होती क्यूंकि हे अत्यधिक निष्क्रिय,
सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व के चलते भारत में बहुमूल्य धातुओं के मामले में सोने का स्थान लंबे समय से रहा हे बेहद प्रिय
सीमित संसाधन, खनन महंगा और समय लेने वाला है, आभूषण, प्रौद्योगिकी और विभिन्न उद्योग में इसकी मांग बनी रहती लगातार,
सुरक्षित निवेश आश्रय परिसंपत्ति, अधिक आयात शुल्क, त्यौहार विवाह पर खरीद इत्यादि के कारण कीमतों में हे निरंतर वृद्धि के आसार
PLATINUM ( EXCELLENT CATALYTIC PROPERTIES )
प्लैटिनम कई अन्य धातुओं की तुलना में कम अभिक्रियाशील है, जो इसे बना देता हे धातु उत्कृष्ट,
चांदी-सफेद, सघन और मुलायम धातु सबसे दुर्लभ तत्वों में से एक, कम है इसकी प्रचुरता पृथ्वी के क्रस्ट
उच्च तकनीक वाले उद्योगों के साथ आभूषण उद्योग में भी जरुरी हे कायम रखने के लिए इसकी स्थायित्व और सुंदरता,
बहुत सघन, अत्यधिक तन्य ऐवम आघातवर्ध्य होने के चलते तार के रूप में खींच सकते या शीट के तौर पर ठोका जा सकता
उच्च तापमान पर भी अच्छी तरह टिकी रहती है, स्थिर विद्युत गुणों से युक्त होती है और प्रतिरोधी होती विरुद्ध रासायनिक,
दांत का मुकुट भी प्लैटिनम मिश्र धातु से बनाते इसलिए कि सुरक्षा की दृष्टि से इसकी मज़बूती के लिए इसका महत्व हे अत्यधिक
पेसमेकर जैसे चिकित्सा उपकरण, कैंसर के इलाज के लिए प्लैटिनम-आधारित कीमोथेरेपी दवाओं के लिए करते जो हे काफी सफल प्रयास,
इलेक्ट्रॉनिक घटकों में किया जाता उपयोग, अर्धचालकों के लिए क्रूसिबल और ईंधन कोशिकाएं, उत्प्रेरक कन्वर्टर्स का भी करते इससे विकास