Please share, spread some meaningful and interesting poetry
RINGS ( SERVE AS SYMBOLIC ORNAMENTS )
अंगूठी जो उंगली में डालते एक गोलाकार पट्टी होती, निशानी हे आभूषण, प्रतिबद्धता, प्रतिष्ठा जो अक्सर धातु से बनी होती,
अलग-अलग व्यक्तिगत महत्व रखती, इसके अलावा कभी वैवाहिक स्थिति का भी संकेत, सादे या कीमती पत्थर से सजी हो सकती
इसमें घेरने वाला बैंड, रत्न रखने का स्थान होता, जिसे आकार के अनुसार किया जाता समायोजित सटीक
मुमकिन है यह किसी व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण या असाधारण विभिन्न शैलियो मुताबिक उपलब्धियों का हो प्रतीक
एक लोकप्रिय रूप है जिसमें स्टाइल को और निखारने, व्यक्तित्व को अभिव्यक्त करने तथा कलात्मक प्रारूप के लिए कैनवास,
चाहे हीरे जवाहरात जड़े हो फिंगर को अलंकृत वास्ते और मनपसंद डिज़ाइन खोजने के लिए करने पड़ते प्रयास
सजावटी और प्रतीकात्मक होने के अलावा, व्यावहारिक उपयोग भी हे, जैसे मोम पर मुहर लगाना, छोटे डिब्बे में वस्तुओं को करना अंतर्हित
कुछ मान्यताओं के अनुसार ऐसी आस्था हे कि यह सौभाग्य या सुरक्षा के लिए धारण करते, चित्रण कर सकती सांस्कृतिक विरासत
BANGLES ( RIGID, CIRCULAR SLIPPED ON HAND )
चूड़ियाँ एक महिला के जीवन की सांस्कृतिक पहचान और वैवाहिक प्रतीकवाद हे जो विभिन्न चरणों का करती प्रतिनिधित्व, आध्यात्मिक सुरक्षा से समृद्ध गोलाकार हे इसका आकार पहचान व्यक्त करने और विशेष अवसर पर पहनी जाती, मनाने हेतु उत्सव
मानसिक संतुलन बना रहता, क्यूंकि रंगीन चूड़ियों की खनक वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा देती बिखेर,
सौभाग्य और सुंदरता का प्रतीक, कलाई में त्वचा का घर्षण होता है, जिससे हाथों में बढ़ता है रक्त संचार
कांच, धातु, लकड़ी या प्लास्टिक जैसी सामग्रियों से बनी यह न केवल सजावटी आभूषण हैं, बल्कि इनका धार्मिक महत्व भी है गहरा,
हिंदी में कंगन, तमिल में वलयाल, कन्नड़ में बाले, तेलुगु में गाजू के नाम से पुकारी जाने वाली अक्सर सुवर्ण का रंग होता हे सुनहरा
भारतीय महिलाएँ कभी-कभी स्वर्ण, डायमंड की जोड़े में पहनती, सोने या कांच की चूड़ियाँ अथवा ज़्यादातर दोनों के संयोजन को देती वरीयता,
सोने, हीरे के लिए तनिष्क,जैसे उच्च-स्तरीय लक्ज़री ब्रांड से लेकर ट्रेंडी, प्लेटेड, क्रिस्टल जड़ित डिज़ाइन वास्ते स्वारोवस्की की हे विश्वसनीयता
BRACELET ( AS DECORATION, A SYMBOL OF IDENTITY )
कंगन कलाई पर पहने जाने वाले लोकप्रिय आभूषण हैं बढ़ाने के लिए शोभा और करने के लिए उसकी सजावट,
इस पर बारीक नक्काशी से ,माणिक, पन्ना और रंगीन मोती जैसे कीमती पत्थर से विभूषित हो सकती बनावट
अलग अलग डिज़ाइन में बनते इसकी आम श्रेणियों में हे कफ़, चेन, मनके, टेनिस, फ्रेंडशिप, चार्म यह ऐसा प्रदर्शित होता कि गोलाकार में परिक्रमा लगाता मणिबंध के नजदीक हिस्सा, जो हे आर्म
किसी खास तारीख को उकेरा हुआ कंगन कोई महत्वपूर्ण घटना की निरंतर याद दिला सकता जैसे की आपके जन्मदिन,
हस्ताभूषण जो सोने की परत चढ़ी धातु या कांच से बने जिन्हें पारंपरिक, पार्टी या दैनिक पहनने हेतु के सेट को कहते समोपूरन
व्यक्तिगत पसंदनुसार धारण किये जाने वाले बुरी आत्माओं को दूर भगाने, कड़ी धूप से बचाने के लिए या वैवाहिक स्थिति का हो सकते प्रतीक
आपकी कलाई को नापकर और आपकी इच्छित फिटिंग के आधार पर अतिरिक्त लंबाई जोड़ते इसका आकार मापने के लिए सटीक
PAYAL ( ADORNED WITH BELLS, INTRICATE DESIGNS )
पायल को पेचीदा डिज़ाइन, मोतियों और पत्थरों से सुशोभित किया जाता , जो पहनने वालो के लिए पैदा करती एक हल्की झंकार, सौंदर्यपरक और सांस्कृतिक महत्व के अलावा धातु के गुणों के कारण, तापमान नियंत्रित रहता ,पैरों का स्वास्थ्य होता बेहतर,
भारतीय उपमहाद्वीप में सहस्राब्दियों ( आठ हजार साल ) से पैरो की शोभा बढाती , अंग्रेजी में कहते एंकलेट
यह वास्तव में आपके लुक को पूर्ण करती है; आकर्षण का एक स्पर्श जोड़ती, हे इससे जुड़ा एक कॉम्पलिमेंट
छोटी घंटियों का उपयोग अविवाहित लड़कियों द्वारा होता अपनी उपस्थिति कराने को दर्ज जिससे उन्हें जीवनसाथी मिले उपयुक्त,
पट्टिलु या गोलुसु जैसे अन्य नामों से भी जाने वाली , दुल्हन के लिए शुभ आभूषण, सितारे,ज्यामितीय पैटर्न से हो सकती सुसज्जित
पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के परिधान के साथ मैच करती, हे एक बहुमूल्य विरासत क्यूंकि यह पीढ़ियों को जोड़ने का कर सकती काम,
वजन, चांदी, सोने की शुद्धता, प्रति ग्राम वर्तमान कीमत, बनवाई, हॉलमार्किंग शुल्क, ( माल और सेवा कर ) के अधार पर तय होता इसका दाम
EARRING ( ANY KIND OF STUD, HOOP, DANGLING DECORATION )
आपके पसंदीदा कुंडल छोटे ( स्टड, टॉप्स ), मध्यम या बड़े हो सकते, कंधों तक लटकने वाले लंबे पंख
चमक और छाया शुद्धता, समृद्धि, पवित्रता और दिव्य तेज का प्रतीक है जो होते हे डिज़ाइन में शंख
कान का आभूषण सहायक हे यह स्टाइल दिखाने, आपको और आपकी पोशाक़ को देने के लिए खूबसूरत लुक, तार से आसानी बनाये जा सकते बालियों के लिए ( जिसमे कई बदलाव किए जा सकते ) सस्ते फ्रेंच या शेफर्ड हुक
इयररिंग, कृत्रिम या असली जो बने होते स्टेनलेस स्टील, गोल्ड, स्टर्लिंग सिल्वर, प्लैटिनम जिसके लिए महिलाए ज्यादातर करवाती छेद,
सौंदर्य प्रदान करने के अलावा तंत्र से जुड़े बिंदुओं को उत्तेजित करता , जिससे विश्राम और मानसिक स्पष्टता में मिल सकती मदद
3-2 कान छिदवाने के नियम में संतुलित सौंदर्यबोध को बढ़ावा देने के लिए तीन लोब पियर्सिंग और दो कार्टिलेज पियर्सिंग का होना चाहिए संयोजन,
उनके लिए एक बेहतरीन ज्वेलरी विकल्प जिनकी त्वचा हे संवेदनशील आजकल कई तरह के आरामदायक स्टाइल में उपलब्ध हे क्लिप-ऑन
NECKLACE ( JEWELLERY FOR ADORNMENT OF NECK )
हार एक साधारण सोने या चाँदी की चेन, मोतियों या रत्नों की एक लंबी माला, या किसी डोरी से लटकता हो सकता पेंडेंट,
धातु आभूषण शृंखला से बनने वाले, अलग आकृति और आकार के साथ पत्थर, लकड़ी से भी निर्मित करते, अक्सर जुड़ा होता लाकेट
शैली और व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति, सुंदरता व आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला, या हो सकता स्मृति चिन्ह अनमोल,
हार की कीमत, कीमती धातु के वर्तमान बाजार मूल्य से निर्धारित होती और उसके वजन जो आपके सामने सुनार करते तौल
पारंपरिक डिज़ाइन और आधुनिक सौंदर्यशास्त्र का संयोजन व्यक्तिगत भावना, भाग्य और सुरक्षा का होता प्रतीक,
सजावट या धार्मिक उद्देश्य हेतु, इसमें डोरी होती जिससे अपनी आवश्यकतानुसार समायोजित किया जा सकता सटीक
आमतौर पर हल्के रोज के लिए होते उत्कृष्ट, जबकि भारी या मूल्यवान उपयुक्त रहते औपचारिक आयोजन या खास अवसर,
गोल्ड, डायमंड, चांदी, चोकर से गले को सुशोभित न करे चोरी से बचने के लिए विशेषकर जब कर रहे हो पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर