Please share, spread some meaningful and interesting poetry
JEANS ( KNOWN FOR DURABILITY & COMFORT )
जींस टिकाऊपन के लिए जाने जानी वाली डेनिम से बनाई जाती , जो एक सूती ट्विल कपड़ा हे मजबूत,
यह सदाबहार फैब्रिक अक्सर पॉकेट जैसे तनाव बिंदुओं पर रिवेट्स के साथ सशक्त किये जाते हे मुख्यत
जींस सभी मूल्य श्रेणियों में हे मौजूद, बजट-अनुकूल विकल्पों से लेकर ब्रांड प्रीमियम,
आरामदायक और सही फिटिंग के लिए " दो उंगलियों वाला परीक्षण " का हे नियम
कैज़ुअल आउटफिट में बढ़िया लुक के लिए अक्सर इसे टी-शर्ट, स्नीकर्स और हुडी के साथ पहनने का हे ढंग,
कई तरह के फिट में उपलब्ध, स्किनी और स्लिम से लेकर स्ट्रेट तक में आने वाली इसका ज्यादातर नीला होता हे रंग
न्यूनतम देखभाल की आवश्यकता, रफ एंड टफ़ की विशेषता के कारण पसंद करते इसे लोग
विभिन्न प्रकार की शैलियाँ और फिट में उपलब्ध यह एक बहु-अरब डॉलर का है उद्योग
T SHIRT ( USUALLY WITH SHORT SLEEVES & NO COLLAR )
टी-शर्ट की ऐसी हे बनावट कि T अक्षर या 'टी' आकार जैसी होती प्रकट,
छोटी आस्तीन वाली यह कमीज हो सकती प्लेन, कोई मैसेज छपा हुआ या ग्राफिक प्रिंट
एक अनौपचारिक परिधान है, जिसमें आमतौर पर होती हे गोल नेकलाइन,
तत्काल निरिक्षण करके खरीद सकते इसे ऑफलाइन या समीक्षाएँ पढ़कर आर्डर करे ऑनलाइन
क्रू नैक, योक नैक, बेसबॉल, पोलो, हो या लोंगलाइन पहनी जाती यह स्टाइल और कम्फर्ट,
काफी ऐसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म हे जहाँ सेल कर सकते खुद की डिज़ाइन करी हुई टी-शर्ट
इसके कपड़ो के प्रकार हो सकते कॉटन, लिनन, पॉलिएस्टर, ट्विल, फलालैन, कॉरडरॉय, कॉटन/पॉलिएस्टर मिश्रित,
व्यापक पहुंच के लिए थोक, खुदरा व्यापारी, डायरेक्ट टू कस्टमर, इवेंट्स, सोशल मीडिया तक इस्तेमाल होते क्यूंकि यह क्षेत्र हे बेहद प्रतियोगित
SHIRT ( TYPICALLY WITH SLEEVES AND COLLAR )
यह जो हे चमकदार शर्ट,
कही लग न जाए इस पर डर्ट
अलग अलग तरह की उपलब्ध ऊपरी हिस्से पर पहनने वाला हे यह परिधान,
आकार, शैली, पैटर्न, रंग, और प्रिंट को संदर्भित करता इसका डिज़ाइन
इसका हिंदी नाम कमीज में ज्यादातर आस्तीन रहती सामने की ओर खुला भाग और लंबी पूंछ होती ऐवम एक कॉलर,
व्यक्तिगत माप के अनुरूप, बेहतर फिट वास्ते ,पॉलिश और सुव्यवस्थित रूप देने के लिए कई बार लोग धारण करते इसे सिलवाकर
यह सिर्फ़ पहनने की चीज़ नहीं बल्कि उससे कहीं बढ़कर है, एक तरीका है आपकी पहचान को करने का व्यक्त
औपचारिक या अनौपचारिक अवसर से लेकर, नौकरी के साक्षात्कार हो या सप्ताहांत की सैर के लिए रहती उपयुक्त
JACKET ( A SHORT COAT WITH SLEEVES )
ठंड से बचने के लिए या फैशन के तौर पर किया जाता है, जिसमे ज्यादातर आस्तीन होती हे जैकेट,
दर्जनों प्रकार में उपलब्ध आगे से बंद होने वाली यह एक तरह का होता हे छोटा कोट
कैसुअल से फॉर्मल तक हर अचकन, अनोखे ट्रेंड को हे दर्शाता, आपूर्ति करता हे यह विशिष्ट उद्देश्य,
वतावरण से सुरक्षा प्रदान करके भी, हर पोशाक में एक स्टाइलिश लुक को जोड़ने की वजह से हे अतुलनीय
एक अच्छी तरह से चुनी गई अधिकार और व्यावसायिकता की भावना को कर सकती है व्यक्त,
शैली, कार्य और सामग्री में बहुमुखी प्रतिभा के कारण, हर तरह के मौसम के लिए रहती उपयुक्त
बदलते तापमान के अनुकूल, डेनिम और बॉम्बर जैसे कैज़ुअल स्टाइल से लेकर ब्लेज़र और शामिल हे ट्रेंच कोट जैसे विकल्प जो हे औपचारिक,
बाइकर जैकेट गतिविधियों के दौरान शारीरिक सुरक्षा प्रदान करने में, जबकि अन्य शारीरिक श्रम के दौरान कपड़ों को टूट-फूट से बचाने में हे सहायक
TROUSERS ( ASSOCIATED WITH MORE FORMAL ATTIRE )
एक प्रकार का पैर ढकने वाला वस्त्र है जो कमर से लेकर टखनों तक पहना जाता है ट्राउज़र ,
असंख्य ऑनलाइन साइटें या ब्रांड-विशिष्ट वेबसाइटें खोजे अपनी जरुरत या पसंद अनुसार
प्रत्येक फुट के लिए एक अलग भाग होने की वजह से लगती यह तरह डिवाईडर,
रेडीमेड या फुल्ली स्टिचेड शॉपिंग पर करानी पड़ सकती आपको आल्टर
प्राकृतिक,और सांस लेने योग्य कॉटन या मिश्रित कपड़े से बनी हुई गर्मियों में हे एक विकल्प उम्दा,
चिनोस, कॉरडरॉय जैसी अनौपचारिक अवसर से लेकर औपचारिक तक पेशेवर लुक देती सदा
इसकी उत्पत्ति घुड़सवारी के लिए हुई और तब से अब तक यह एक बहुमुखी परिधान के रूप में हुआ विकसित,
इसके अलग अलग स्टाइल में से चुने हुए पतलून आपकी व्यक्तिगत शैली को कर सकते एकदम सटीक व्यक्त
COAT ( PROVIDES WARMTH, PROTECTION & ENHANCES STYLE )
कोट एक बाहरी वस्त्र है, जो पहना जाता एक विशिष्ट परिधान के तौर पर शर्ट या अन्य तरह के कपडे के ऊपर,
पूरी आस्तीन का होता और फंक्शन जैसे विवाह, रिसेप्शन में इसे सामने से खुला ही रखते अधिकतर
किसी भी पोशाक को सरल से परिष्कृत या आकर्षक बनाने की क्षमता के कारण हे यह फैशन स्टेटमेंट,
जो पदार्थ की परत होती जैसे पेंट का रंग, किसी जानवर के प्राकृतिक बाल इत्यादि को भी कहते कोट
बटन या फास्टनर से बंद होने वाला ठंड के मौसम में इन्सुलेशन प्रदान करने से लेकर व्यक्ति के रूप को निखारने तक करते कई उद्देश्यों को पूरा,
सूट जो धारण करते फर्स्ट इम्प्रैशन दर्शाने और कई व्यावसायिक प्रतिबद्धता परिस्थितियों में भीड़ से अलग दिखने को इसके बिना हे अधूरा
क्लासिक और पर्पस के आधार पर इनके प्रकार हो सकते रेन, फर, डस्टर, ट्रेंच, चेस्टरफ़ील्ड, दुफ्फ्ले, ओवर, टॉप,
काफी डिज़ाइन वर्क और अच्छी क्वालिटी का कपड़ा भी ज़्यादा लगने के कारण महँगा हे इसको करना शॉप