Please share, spread some meaningful and interesting poetry
DURGA ( GODDESS FOR RESTORING DHARMA OR MORAL ORDER )
देवी दुर्गा हिंदू धर्म में एक ममतामई, कल्याणकारी दिव्य मां हे, बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक हैं और हे एक शक्तिशाली योद्धा,
भक्त नवरात्रो में दुर्गा सप्तशती का पाठ करके,पारंपरिक नृत्य जैसे गरबा में भाग लेकर और डांडिया खेलकर, दर्शाते उनकी तरफ अपनी श्रद्धा
माँ अम्बिका हिंदू धर्म में सर्वोच्च देवी हैं, जिन्हें मानते हे परम भगवती, परब्रह्म और आदि शक्ति,
उनकी अष्टभुजाएँ जिसमे शामिल हे विद्याबल, चातुर्यबल प्रतीक हैं आठ प्रकार की शक्ति
राक्षसी शक्तियों का उनके द्वारा होता हे विनाश जो हो शान्ति, समृद्धि तथा धर्म के लिए आघात,
सिंह पर सवार होकर, महिषासुरमर्दिनी अंधकार व अनिष्टता को कर देती समाप्त
नवरात्रो के दिनों में पूजा की जाती उनके शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक अलग अलग नौ रूप,
पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी दुर्गा का जन्म देवताओं के सम्मिलित तेज के हुआ था फलस्वरूप
GOD INDRA ( ASSOCIATED WITH FORCES OF NATURE )
इंद्र एक ऐसे देव है, जो मशहूर हे धरती पर बरसाने के लिए बिजली, गड़गड़ाहट, तूफान और बारिश,
उनका वज्र, एक शक्तिशाली हथियार है जो संकेत हे उनकी सुरक्षात्मक शक्तियों के साथ साथ विनाश
नई गतियों और नई संरचनाओं के लिए रास्ता बनाने हेतु सबसे अच्छी तरह से स्थापित चीजों को तोड़ते,
युद्ध में देवताओं को सहयोग कर, आर्यों को उन आदिवासियों पर विजय दिलाते जो उनकी प्रगति को थे रोकते
उन्हें मजबूत, युवा व्यक्ति के रूप में प्रदर्शित किया जाता, जो हे दिव्य आभूषणों से सुसज्जित अपने अंदर समाये हुए प्रचुर ज्ञान,
वह हे देवराज अर्थात देवताओं के राजा, धर्मियों की रक्षा करने वाले, बहादुर योद्धा और करते हे स्वर्ग पर शासन
पवित्र पेय सोम की खोज में शामिल होने के अलावा ऋग्वेद में उनका उल्लेख एक-चौथाई से अधिक मंत्रों में है, जो दर्शाता है उनका महत्व
हिंदू धर्म से परे बौद्ध धर्म ( संरक्षक देवता ), कंबोडियाई परंपरा में ( आकाश के देवता ) में भी फैला हुआ था इनका प्रभाव
GOD AGNI ( CENTRAL TO VEDIC RITUALS )
अग्नि वैदिक और हिंदू परंपराओं में हे महत्वपूर्ण देवता, मनुष्य और प्रभु के बीच हे एक संदेशवाहक,
शुद्धिकरण और परिवर्तन को प्रकट करते है, जिनके लिए समर्पित हे अनेक भजन, अनुष्ठान और दैनिक जीवन में है अति आवश्यक
अग्नि के विभिन्न रूप और कार्य को प्रदर्शित करने के लिए यह सूर्य, बिजली और घरेलू चूल्हे से जाती हे जोड़ी,
पर्यावरण की शुद्धि और दिव्य आशीर्वाद प्राप्ति वास्ते हवन सामग्री इसमें डाली जाती थोड़ी थोड़ी
दक्षिण-पूर्व कोने में स्थापित, अग्नि को सृजनकर्ता और संहारक मानते हे, इसलिए हे इनका दोहरा स्वभाव,
हे यह पृथ्वी और स्वर्ग के बीच दूत, अति विशिष्ट चिंगारी, संरक्षक देवता, जिसमे सजीव और निर्जीव दोनों ही तत्व
एक अमर देवता हैं जिन्होंने नश्वर प्राणियों के साथ उनके अतिथि के रूप में किया हे वास और गृह पुरोहित,
अग्नियास्त्र एक शक्तिशाली अस्त्र है, जिसमे क्षमता हे अमिट ज्वालाओं को अपनी तरफ करने की आकर्षित और उत्सर्जित
GOD SURYA ( SOURCE OF LIGHT, WARMTH & LIFE )
ब्रह्मांडीय व्यवस्था को बनाए रखते, सूर्य देव को पूजा जाता है रूप में जीवन, गर्मी और प्रकाश,
इसका पथ एक चाप है, इस चाप की ढलान अक्षांश के साथ बदलती रहती है आकाश
सूरज हिंदू ज्योतिष में नौ दिव्य देवताओं, नवग्रहों में एक व्यक्ति हे आवश्यक सर्वाधिक,
सात घोड़ों द्वारा खींचे जाने वाला रथ हे इनकी सवारी जो इंद्रधनुष के आकर्षक रंगो जैसा दृश्य हे अलौकिक
इनकी पूजा विभिन्न अनुष्ठान के माध्यम से की जाती है, जिसमें सुबह अर्घ्य देना और मकर संक्रांति जैसे त्योहार
अन्य नाम हे आदित्य, अर्क, भानु, सवित्र, पूषन, रवि, मार्तंड, मित्र, प्रभाकर, विवस्वत और भास्कर
कोणार्क सूर्य मंदिर, गुजरात में जटिल नक्काशी वाला मोढेरा और कश्मीर में प्राचीन मार्तंड देवालय हे इन्हे समर्पित,
सूर्य पूजा की ऐतिहासिक महिमा दिखाते, विभिन्न युगों में निर्मित ये संरचनाएँ विविध स्थापत्य कलाओं को करते प्रदर्शित
LORD VARUN ( ASSOCIATED WITH WATER, OCEAN & SKY )
भगवान् वरुण महासागरों, नदियों और सभी जल निकायों के हैं देवता,
उन्हें कभी-कभी पश्चिम दिशा के रक्षक के रूप में भी है दर्शाया जाता
ब्रह्मांडीय व्यवस्था के संरक्षक हैं, जिसमें सत्य, न्याय और नैतिक जैसे नियम हे समाहित,
रामायण में समुद्र पर नियंत्रण रखने वाले,और उसकी गहराई नापने वाले ईश्वर के रूप में हैं वर्णित
मनुष्य के कर्मों पर नज़र ऱखते हुए उन्हें चित्रित किया हे प्रभु जिसके हे हज़ार नेत्र,
विधि और अधोलोक के देवता, अमरता प्रदान करने की शक्ति से लेकर महत्व हे इनका औषधीय क्षेत्र
कम आंके गये आदित्यो में से एक, फिर भी वेद, इतिहास और पुराण में हे उनकी काफी अहमियत,
न तो अविरल बहने वाली नदी और न ही वायु इनके पराक्रम को कर सकती हैं प्रभावित
KARTIKEYA ( REVERED AS GOD OF WAR, WISDOM & VICTORY )
भगवान कार्तिकेय, जिनके दूसरे नाम हे मुरुगन, सुब्रह्मण्य, स्कंद अर्चना की जाती इन्हे मानकर देवता युद्ध, ज्ञान और विजय,
भाला लिए, मोर पर सवार एक युवा योद्धा के रूप में दर्शित, जाने जाते हैं अपनी वीरता, ऐवम सामर्थ्य जो हे दिव्य
शिवजी, पार्वती के पुत्र हे,( देवी गंगा जो हे पालक माता ) और अग्रज हे भगवान गणेश
इनका वेल धारण करना, प्रतिनिधित्व करता इनकी अज्ञानता को भेदने की क्षमता और बुद्धि विलक्षण
छह चेहरों हर एक विशिष्ट दिशा से जुड़ा हुआ के साथ किया जाता है चित्रित, जो प्रतिनिधित्व करते हैं पांच इंद्रियों और मन पर प्रभुत्व,
कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाता है भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार, वृंदा के प्रकट दिवस, और तुलसी के साक्षात स्वरूप
राक्षस तारकासुर को पराजित करने वाले उनकी व्यापक रूप से पूजा की जाती है,और उन्हें विशेषकर समर्पित हैं त्यौहार थाईपुसम, स्कंद षष्ठी
विशेषकर दक्षिण भारत में सम्मानित साहस, बुद्धि, शक्ति, फतह और धार्मिकता, नेतृत्व क्षमता जैसी योग्यताये थी उनमे इकठ्ठी